मध्य प्रदेश में मिलावटखोरी और एक्सपायरी वस्तु बेचने पर मिलेगी उम्रकैद की सजा, शिवराज सरकार का सख्त फैसला

indiareporterlive
शेयर करे

शिवराज कैबिनेट की बैठक में फैसला

गृह मंत्री ने मिलावट को बताया बड़ा अपराध

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 27 फरवरी 2021। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार अब खाने-पीने की चीजों में मिलावट को लेकर सख्त हो गई है। प्रदेश में अब खाने-पीने की चीजों में मिलावट करना मिलावटखोरों को भारी पड़ने वाला है। शुक्रवार की शाम शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट ने खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर सख्त फैसला लिया। अब खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर मिलावटखोरों को आजीवन कारावास की सजा होगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में हुई कैबिनेट मीटिंग में मिलावटखोरों के लिए आजीवन कारावास की सजा के प्रावधान से जुड़ा यह प्रस्ताव पारित हो गया. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर अब आजीवन कारावास की सजा होगी. कैबिनेट ने “मिलावट पर कसावट” अभियान के तहत आरोपी का दोष साबित होने पर आजीवन कारावास की सजा के प्रावधान को मंजूरी दे दी है।

दरअसल, पहले मिलावट का आरोप सही साबित होने पर 6 महीने की सजा का ही प्रावधान था. छह महीने की सजा को बढ़ाकर पहले तीन साल कर दिया गया था। अब इसे संशोधित करते हुए आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान कर दिया गया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मिलावट को सबसे बड़ा अपराध बताया. उन्होंने कहा कि मिलावट से बड़ा कोई अपराध नहीं।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि मिलावटखोरी सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ है। इसलिए सजा को और बढ़ाया गया है इसके अलावा एक्सपायरी डेट वाली वस्तु बेचने पर भी सजा के प्रावधान को मंजूरी दी गई है। मिलावट पर कसावट अभियान से सरकार को उम्मीद है कि मिलावटखोरी पर नकेल कसने में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

वर्ल्ड चैम्पियन हिमा दास बनीं DSP: कहा- जारी रहेगा एथलेटिक्स करियर

शेयर करेस्कूली दिनों से ही पुलिस अधिकारी बनना चाहती थीं हिमा हिमा बोलीं- प्रदेश में खेल की बेहतरी के लिए काम करूंगी इंडिया रिपोर्टर लाइव भारतीय स्टार धावक हिमा दास को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने इसे बचपन का सपना सच होने जैसा बताया. […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण