संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग तेज, भारत समेत इन देशों की हुई अहम बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 सितम्बर 2023। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही है। अब इसे लेकर रणनीति बननी भी शुरू हो गई है। बता दें कि 21 सितंबर को भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार की जरूरत है ताकि यह समकालीन भू-राजनीतिक व्यवस्थाओं का बेहतर ढंग से पेश कर सके। 

इन देशों के विदेश मंत्रियों की हुई बैठक
संयुक्त राष्ट्र की आम सभा से इतर हुई इस बैठक में ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा, जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक, जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा और भारत के विदेश मामलों के उप-मंत्री संजय वर्मा शामिल हुए। बैठक में कहा गया कि जटिल संकटों के कारण बहुपक्षवाद पर काफी दबाव है। बैठक में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र वैश्विक समस्याओं का प्रभावी और समय से निवारण में अक्षम साबित हो रहा है, ऐसे में इसमें सुधार की जरूरत है। बैठक के बाद जारी किए गए संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी और गैर-स्थायी दोनों श्रेणियों में विस्तार की जरूरत है। जिससे इसे ज्यादा प्रभावी, वैध और कुशल बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में शामिल देशों ने संयुक्त राष्ट्र से इस अहम मुद्दे पर आगे बढ़ने की अपील की। 

कोरोना महामारी और यूक्रेन युद्ध का किया जिक्र
समिट ऑफ द फ्युचर शिखर सम्मेलन में भारत ने अपने बयान में कहा कि भारत की अध्यक्षता में वैश्विक दक्षिण की चिंताओं को जी20 एजेंडे में रखा गया। दिल्ली में आयोजित हुए शिखर सम्मेलन में पांच प्रमुख अध्यायों को शामिल किया गया, जिनमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन शामिल हैं। भारत के बयान में ये भी कहा गया कि कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध  के चलते बहुपक्षीय प्रणाली प्रभावित हुई है। जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दोहरे मानदंड अपनाने की आलोचना की गई है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत के साथ विवाद में कनाडा को मिला अमेरिका का साथ! व्हाइट हाउस ने कहा- किसी को 'विशेष छूट' नहीं देंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 सितम्बर 2023। भारत कनाडा के बीच जारी कूटनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। अब अमेरिका ने भी सधे शब्दों में परोक्ष रूप से कनाडा का समर्थन कर दिया है। अमेरिका ने उन आरोपों को दृढ़ता से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं