हरियाणा सरकार कोचिंग के लिए छात्र छात्राओं को देगी 1 लाख रुपए, पहली क़िस्त में दिए जाएंगे 30 हजार

indiareporterlive
शेयर करे

स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना के तहत मेधावियों की सूची जारी

हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय ने किया विद्यार्थियों का चयन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 23 मार्च 2021। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 100 मेधावियों को कोचिंग लेने के लिए सरकार एक-एक लाख रुपये देगी। स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना में उच्च शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों का चयन कर लिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2020 में हुई दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर सुपर 100 का चयन वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए किया गया है। 

 निदेशालय ने सभी चयनित विद्यार्थियों को 26 मार्च तक कोचिंग संस्थानों में दाखिले लेने के निर्देश दिए हैं। संस्थानों में दाखिला लेते ही विद्यार्थियों को तीस-तीस हजार रुपये की पहली किस्त जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को डीबीटी योजना के तहत बैंक खातों में किस्तों में यह राशि दी जाएगी। विद्यार्थी खुद कोचिंग संस्थानों का चयन करेंगे। आफलाइन के साथ ऑनलाइन कोचिंग का विकल्प भी दिया गया है।

वर्तमान में सरकारी स्कूल की जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ही यह लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकतम एक लाख रुपये की राशि किसी भी प्रतिष्ठित तकनीकी या व्यवसायिक संस्थान से इंजीनियरिंग, कानून, मेडिकल, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, एनडीए आदि में प्रवेश पाने के लिए विशेष कोचिंग प्राप्त करने के लिए दी जाएगी। विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। देश के वह कोचिंग संस्थान ही इस स्कीम के लिए पात्र होंगे, जिनके पास ऑनलाइन या ऑफलाइन कोर्स के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव होगा।

प्रारंभ में तीस हजार रुपये की अग्रिम राशि चयनित विद्यार्थियों को दी जाएगी। उस राशि का स्कूल के मुखिया की ओर से उपयोगिता प्रमाण पत्र देने पर शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।। शिक्षा निदेशक ने बताया कि यदि विद्यार्थी कोचिंग संस्थान से ऑफलाइन कोचिंग लेता है तो उसे नियमित तौर पर हर महीने अपना उपस्थिति प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य के पास जमा करवाना होगा। विद्यार्थी की विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

उत्तरप्रदेश में बिना अनुमति नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम, न निकलेंगे जुलूस, होली पर भी नियम रहेंगे सख्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 23 मार्च 2021। उत्तर प्रदेश में अब सार्वजनिक कार्यक्रम व जुलूस बिना पूर्व अनुमति के नहीं होंगे। वहीं, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्व व त्योहारों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग