इंडियन ऑयल को विस्तार के लिए जमीन देगी बंगाल सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को आश्वासन दिया है कि हल्दिया में उसकी लंबे समय से लंबित विस्तार योजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने में राज्य सरकार मदद करेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अपनी रिफाइनरी के साथ पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि विस्तार के लिए 175 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इनमें से 85 एकड़ जमीन हल्दिया विकास प्राधिकरण पहले ही उपलब्ध करा चुका है। बाकी जमीन श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने बंदरगाह प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ यह मुद्दा उठाया है, ताकि आईओसी को उसकी प्रस्तावित विस्तार परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध हो सके। सरकारी तेल कंपनी आईओसी इस परियोजना को विचार के लिए अब अपने बोर्ड के समक्ष भेजेगी। कंपनी ने कहा है कि वह हल्दिया में विस्तार की संभावना पर विचार कर रही है, जिसमें डाउनस्ट्रीम केमिकल परियोजना भी शामिल हो सकती है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिम बंगाल सरकार प्रत्यक्ष खरीद और लैंड पूलिंग समेत विभिन्न माध्यमों से औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन की उपलब्धता आसान बनाने की कोशिश कर रही है।

हल्दिया में पेट्रोकेमिकल परिसर विकसित करना चाहती है कंपनी
2023 में आईओसी के एक अधिकारी ने कहा था कि कंपनी हल्दिया रिफाइनरी से सटी जमीन पर एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स विकसित करना चाहती है। उनका कहना था कि केवल रिफाइनरी चलाना फायदे के लिहाज से टिकाऊ नहीं है और इसे पेट्रोकेमिकल कारोबार से जोड़ना जरूरी है। कंपनी ने कहा था कि वह हल्दिया में अपने पारादीप रिफाइनरी में अपनाए गए मॉडल को दोहराना चाहती है। पारादीप में रिफाइनरी के आसपास एक बड़ा पेट्रोकेमिकल इकोसिस्टम विकसित किया गया है।

लंबे समय से अटकी है विस्तार की योजना
हल्दिया में विस्तार के लिए जमीन की उपलब्धता लंबे समय से एक बड़ी बाधा बनी हुई है। साल 2021 में तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रसायन एवं उर्वरक तथा पोत परिवहन मंत्रालयों के मंत्रियों को पत्र लिखकर हिंदुस्तान फर्टिलाइजर्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएफसीएल) के पास मौजूद करीब 175 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी। आईओसी ने यह भी बताया था कि हुगली नदी, रेलवे लाइनों, नहरों और सड़कों से घिरे होने के कारण रिफाइनरी का विस्तार करना मुश्किल है। ऐसे में पूर्वी हिस्से में मौजूद एचएफसीएल की जमीन विस्तार के लिए मुफीद है।

Leave a Reply

Next Post

नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा नेता हासिरानी रथ की उम्मीदवारी नहीं होगी रद्द

शेयर करेकोर्ट ने कांग्रेस की याचिका की खारिज इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता, 29 सितंबर 2026। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस की पश्चिम बंगाल यूनिट की एक याचिका खारिज कर दी। इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि भाजपा की नंदीग्राम उपचुनाव उम्मीदवार हसीरानी रथ के चुनावी हलफनामे में […]

You May Like

जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी....|....भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप घोटाला: अब सीबीआई संभालेगी कमान....|....मेला देखने निकली आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म....|....एमपी में बिजली बिल पर फिर बढा बोझ, अब हर यूनिट 4 पैसे ज्यादा....|....शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति....|....अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन....|....आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल....|....नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा नेता हासिरानी रथ की उम्मीदवारी नहीं होगी रद्द....|....मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी