बुलेट और बाइक की भिड़ंत…एक साथ पहुंची 5 लाशें, करुण रुदन ने चीरा कलेजा; नहीं रुके आंसू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा 02 मार्च 2025। आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर शनिवार देररात भीषण हादसा हुआ। बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। सैंया में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले चार लोग गढ़मुक्खा में शादी समारोह से लौट रहे थे। बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। पुलिस ने शव एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाए। देर रात मृतकों के परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। मृतकों में चार मजदूर थे। एसएन मेडिकल काॅलेज में चारों मृतकों के परिवारीजनों को विलाप करते देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। भगवान दास की पत्नी ने चूड़ियां तोड़ डालीं। वह रोते हुए कह रही थी कि कल ही चूड़ियां लाकर दी थीं। वकील की पत्नी ललिता का रुदन भी कलेजा चीर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि चारों आपस में चाचा-ताऊ के लड़के हैं। बेहद गरीब परिवार के थे। पुलिस ने बताया कि सैंया के रहने वाले भगवान दास (35), वकील (30), रामस्वरूप (28) और सोनू (25) शनिवार की शाम को अपनी बाइक से रिश्तेदार की साली की शादी में भाग लेने के लिए गढ़मुक्खा गए थे। वहीं बुलेट पर गहर्राकलां, कागारौल निवासी करन और कन्हैया कागारौल जा रहे थे। जगनेर रोड पर गहर्राकलां प्याऊ के पास रात करीब साढ़े दस बजे दोनों बाइकों की आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत हुई। राहगीरों ने घायलों को तड़पते देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

इस पर सैंया, कागारौल थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल कन्हैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह इंटर का छात्र है। बाइक सवार मृतक फेरी लगाने का काम करते थे। देर रात उनके परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। इमरजेंसी पर चीख पुकार मच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल पहुंच गया।

पत्नियां खो बैठी सुधबुध, हंगामा
बाइक सवार मृतकों में भगवान दास की पत्नी ललिता और दो बच्चे हैं। रामस्वरूप की पत्नी स्वाती हैं। उनके तीन बच्चे हैं। सोनू की मां और वकील की पत्नी कुसुमा भी एसएन इमरजेंसी पहुंच गईं। परिजन ने बताया कि चारों फेरी लगाकर गुजारा करते थे। शव देखकर पत्नियां होश खो बैठीं। उनके साथ आए ग्रामीणों ने हादसा करने वाले बुलेट को सामने लाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि चारों मृतकों के छोटे बच्चे हैं। किराये के मकानों में रहते हैं। उन्होंने परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजे की मांग की। देर रात तक एसएन इमरजेंसी पर हंगामा होता रहा। चीख पुकार मची हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

जमानत के लिए व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहें राहुल गांधी; सावरकर पर टिप्पणी को लेकर अदालत का निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 मार्च 2025। नासिक की अदालत ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर पर की गई टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में जमानत लेने के लिए व्यक्तिगत रूप […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल