दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या: फोन चार्जर की तार से गला घोंटा, यौन उत्पीड़न की आशंका; पुराने नौकर पर शक

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2026। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक आईआरएस के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गला घोंटने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग वायर का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हाल ही में हटाए गए एक घरेलू नौकर पर शक की सुई घूम रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। कुछ दिन पहले ही पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था। पुलिस को संदेह है कि वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दे सकता है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है। 

पुलिस का मानना है कि आरोपी को पीड़िता के घर की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: राहुल बोले- दोषियों को माफ नहीं करेगा भारत, शहीदों के परिवार का दुख देश का दुख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 अप्रैल 2026। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने पोस्ट में राहुल ने कहा कि देश इस कायराना हमले को कभी नहीं भूलेगा और दोषियों को कभी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल