पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: राहुल बोले- दोषियों को माफ नहीं करेगा भारत, शहीदों के परिवार का दुख देश का दुख

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2026। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने पोस्ट में राहुल ने कहा कि देश इस कायराना हमले को कभी नहीं भूलेगा और दोषियों को कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के परिवारों का दुख पूरे देश का दुख है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पिछले साल पहलगाम में हुए हमले में जिन बहादुर लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनकी याद आज भी दिल को झकझोर देती है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की शहादत हमेशा देश की आत्मा में दर्ज रहेगी और भारत आतंक और नफरत फैलाने वाली ताकतों के सामने कभी नहीं झुकेगा।

देश कभी नहीं भूलेगा- खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 2025 में हुए इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि देश हमेशा उनके साथ खड़ा है।

भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की सराहना की
इस दौरान खरगे ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Next Post

विश्व पृथ्वी दिवस: 'नई पीढ़ियों के लिए धरती को बचाना हमारी प्रतिज्ञा है', पीएम मोदी ने दिया दुनिया को संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अप्रैल 2026। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पीएम ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना सिर्फ हमारा दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस