प्रधानमंत्री के जन्मस्थल ‘वडनगर’ और कर्मस्थल ‘काशी (वाराणसी)’ को जोड़ेगी बाइक यात्रा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बाइक यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 17 सितम्बर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से काशी तक जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। श्री साय ने बताया कि हर साल 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाता है। इस वर्ष नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के शानदार जनसेवा कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 12-13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मस्थल ‘वडनगर’ और कर्मस्थल ‘काशी (वाराणसी)’ को जोड़ने वाली एक प्रेरक बाइक यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से 60 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। 17 सितंबर को काशी में 10 पवित्र नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यह यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कुल 20 दिनों तक निरंतर चलेगी और अंत में वडनगर पहुँचेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, श्रम आयोग अध्यक्ष रामप्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

तपाह में शांति की लौ बनी साई बाबा पीस टॉर्च

शेयर करेजब तपाह में पीस टॉर्च ने जगाई इंसानियत की लौ इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग तपाह, मलेशिया, 16 सितंबर 2026। मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च का पहुंचना एक आध्यात्मिक आयोजन से कहीं बढ़कर मानवता, शांति और भाईचारे का भावुक अनुभव बन गया। शिरडी साई बाबा पीस […]

You May Like

कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू....|....नए औद्योगिक संबंध नियम अधिसूचित....|....50 हजार रुपये रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार....|....जज की जगह नहीं ले सकता एआई....|....गुना के बजरंगगढ़ किले के पास अवैध खनन पर एनजीटी सख्त....|.... नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन....|....वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार....|....पाकिस्तान से अपलोड हुआ था सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो....|....30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल....|....आंखों के सामने धुंध छाने के पीछे हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानिए कब हो जाएं सतर्क