गले में जहरीला सांप डालकर घूमता रहा नशेड़ी युवक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 अगस्त 2026। गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक ग्रामीण पड़ोसी के घर में घुसे जहरीले सांप को पकड़कर गले में डालकर काफी देर तक गांव में घूमता रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा लेकिन नशे की हालत में वह खतरे को गंभीरता से नहीं समझ पाया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार संतराम भैना शराब के नशे में था। इसी दौरान उसे पता चला कि पड़ोसी के घर में फन वाला जहरीला सांप घुस गया है। सांप को पकड़ने के लिए वह मौके पर पहुंचा और उसे पकड़कर अपने गले में डाल लिया। इसके बाद वह सांप को गले में लटकाए गांव में घूमता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा।

कुछ समय बाद जब संतराम की तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर पर सांप के जहर का असर दिखाई देने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में संतराम मौका पाकर अस्पताल से निकल गया और उसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया है। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। अस्पताल से चले जाने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है क्योंकि उसे सांप ने डसा था और समय पर इलाज नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

सांप को गले में डालने का वीडियो वायरल
संतराम के सांप को गले में डालकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह जहरीले सांप को गले में लटकाए दिखाई दे रहा है। इसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और इस तरह की हरकत को बेहद जोखिम भरा बता रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जहरीले सांप के काटने के बाद किसी भी हालत में इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। सांप के काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना और चिकित्सकीय निगरानी में रहना जरूरी है। फिलहाल ग्रामीण और परिजन संतराम की तलाश कर रहे हैं और उसके सुरक्षित मिलने का इंतजार है।

Leave a Reply

Next Post

60 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, गोपाल डेयरी पर कार्रवाई

शेयर करेक्वालिटी स्वीट्स समेत कई दुकानों से लिए नमूने इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 20 अगस्त 2026। मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सोनागिरि स्थित गोपाल डेयरी से 60 […]

You May Like

सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा....|....हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार....|....उज्जैन में रावण दहन पर बढ़ा विवाद....|....भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद....|....चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में 'दुश्मन देश'....|....सेवा संकल्प अभियान फ्लॉप शो, जनता तो दूर भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं ने भी बनाई दूरी: धनंजय सिंह ठाकुर....|....विजय शर्मा चुनाव आयोग के स्वयंभू प्रवक्ता मत बने - कांग्रेस....|....खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी....|....रकुल प्रीत सिंह: 'मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं'....|....सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट