‘मैं उनसे मिलूंगा और..’, अंपायर पॉल राइफल के फैसलों पर फूटा अश्विन का गुस्सा; सुनाई खरी-खोटी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 16 जुलाई 2025। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद भारत की हार से ज्यादा पॉल राइफल की अंपायरिंग के हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके फैसलों पर सवाल खड़े कर रहा है। ऐसा ही कुछ अब पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी किया। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी मुलाकात पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी से हुई वह इस संबंध में सवाल पूछेंगे।

अंपायर की मेहरबानी से मिला रूट को जीवनदान!
तीसरे टेस्ट के चौथे दिन पॉल राइफल के गलत फैसले के कारण जो रूट को जीवनदान मिल गया था। मोहम्मद सिराज ने रूट को एलबीडब्ल्यू आउट किया था, लेकिन राइफल ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। रिव्यू के दौरान गेंद लेग स्टंप से टकराती हुई दिख रही थी। रूट अंपायर्स कॉल के कारण बच गए। इसके अलावा पॉल के विवादास्पद फैसलों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को आउट करार देना भी शामिल था। ब्रायडन कार्स की गेंद पर विकेट के पीछे राइफल ने गिल को आउट दे दिया था, लेकिन रिव्यू में इस फैसले को पलट दिया गया।

अश्विन का फूटा गुस्सा
अश्विन ने पॉल राइफल के फैसलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल एश की बात पर कहा- ‘मैं उनसे (पॉल राइफल) बात करना चाहता हूं। मैं ये नहीं कह रहा कि मुझे उन्हें आउट देने के लिए कहना चाहिए। ऐसा नहीं है। जब भी भारत गेंदबाजी करता है, उन्हें हमेशा लगता है कि वो आउट नहीं है। जब भी भारत बल्लेबाजी करता है, उन्हें हमेशा लगता है कि वो आउट है। अगर ऐसा सिर्फ भारत के साथ हो रहा है तो आईसीसी को अंपायरिंग पर ध्यान देने की जरूरत है।’

कुंबले ने भी जताई नाराजगी
अनिल कुंबले ने भी रूट को मिले जीवनदान पर नाराजगी जताई थी। रिव्यू में पता चला कि गेंद स्टंप से टकरा रही थी, लेकिन अंपायर कॉल के कारण उन्हें जीवनदान मिल गया। कुंबले ने कहा- ‘लगता है पॉल राइफल ने फैसला किया है कि यह आउट नहीं होगा। अगर कोई भी गेंद आउट के करीब होती, तो आउट नहीं होता।’

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री को संसद के दोनों सदनों में देना होगा जवाब : कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जुलाई 2025। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में साफ शब्दों में जवाब देना […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म