चिलम-तंबाकू के गाने पर भाजपा विधायक का डांस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 20 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का अभियान केवल कागजों और भाषणों तक सीमित नजर आ रहा है। एक तरफ भाजपा विधायक ईश्वर साहू सरकारी कार्यक्रम में चिलम-तंबाकू से जुड़े गाने पर सार्वजनिक रूप से डांस कर रहे हैं, दूसरी तरफ कोरबा जिले के कोरबी धतूरा स्कूल के सात स्कूली बच्चों, जिनमें दो छात्राएं भी शामिल हैं, सिगरेट और गांजा सेवन करने का मामला सामने आया है। यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है। भाजपा सरकार बताए कि जनप्रतिनिधियों के ऐसे सार्वजनिक प्रदर्शन और स्कूली बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच आखिर नशामुक्त भारत का सपना कैसे पूरा होगा?
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सवाल किया कि क्या भाजपा विधायक ईश्वर साहू को चिलम-तंबाकू का महिमामंडन करने वाले गानों पर सार्वजनिक कार्यक्रम में डांस करने की अनुमति है? क्या भाजपा की यही नशा मुक्ति की परिभाषा है? भाजपा नेतृत्व ने अब तक विधायक के इस आचरण पर कोई जवाब क्यों नहीं दिया? नगर पंचायत मारो के सरकारी आयोजन में आपत्तिजनक गानों और अश्लील प्रदर्शन की अनुमति किसने दी? आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों और आयोजकों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई? सरकार इन सभी सवालों का जवाब प्रदेश की जनता को दे।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार और नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। गांजा, अफीम, चरस, अवैध शराब और नशीली दवाइयों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है। स्कूली बच्चों तक नशे की पहुंच का मामला सामने आना शिक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बच्चों को नशे से बचाने के लिए स्कूलों में जागरूकता, नियमित निगरानी और नशे के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक ओर सरकार नशामुक्ति अभियान चलाने का दावा करती है, दूसरी ओर शराब की बिक्री बढ़ाने और उससे राजस्व जुटाने की नीति पर सवाल उठ रहे हैं। शराब और दूसरे नशे के कारण अनेक परिवार सामाजिक, आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नशे से जुड़ी आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नही है। केवल प्रचार-प्रसार और विज्ञापनों से प्रदेश नशामुक्त नहीं होगा।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मांग करते हुए कहा  कि भाजपा विधायक ईश्वर साहू के सार्वजनिक कार्यक्रम में किए गए प्रदर्शन पर भाजपा नेतृत्व और सरकार अपना स्पष्ट पक्ष रखें। नगर पंचायत मारो के कार्यक्रम की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। कोरबा के स्कूल में नशा सेवन के मामले की निष्पक्ष जांच हो, बच्चों को उचित काउंसलिंग और सहायता मिले तथा उन्हें नशे की सामग्री उपलब्ध कराने वालों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए। सरकार नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ठोस कार्ययोजना और जवाबदेही तय करे।भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि 2029 तक नशा मुक्त भारत बनाने का उसका संकल्प जमीन पर कब दिखाई देगा, या फिर यह अभियान भी केवल सरकारी प्रचार तक ही सीमित रहेगा?

Leave a Reply

Next Post

नल से जल के नाम पर जनता पर टैक्स का बोझ डालना सरकार की जनविरोधी सोच का प्रमाण: कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि साय सरकार की जनविरोधी सोच एक बार फिर सामने आ गयी है। साय कैबिनेट ने गांवों में पंचायतों से नल-जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए जो जल प्रभार वसूलने का […]

You May Like

जैकी श्रॉफ को आज भी याद है बचपन का वो डर....|....कोंडागांव में सगीर खान पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीएम साय ने बलौदाबाजार को दी विकास कार्यों की सौगात....|....फर्जी दस्तावेज पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने उठाया....|....बिना एफआईआर खाता फ्रीज करना अनुचित....|....भोपाल से जबलपुर पहुंचा कांग्रेस का संविधान मार्च....|....चार महीने बाद आज से फिर गूंजेंगी शहनाइयां....|....गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान....|.... नकली दवा नेटवर्क में हिमाचल की तीन कंपनियों शामिल....|....बाल झड़ने का कारण सिर्फ शैम्पू नहीं!