शिक्षा की नई मुहिम के समर्थन में उतरे शरमन जोशी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 07 अक्टूबर 2026। बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ जीवन कौशल से जोड़ने की जरूरत पर जोर देते हुए अभिनेता शरमन जोशी ने लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल (LFCS) की पैन इंडिया बजट स्कूल फ्रैंचाइज़ी पहल को अपना मजबूत समर्थन दिया है। मुंबई में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में वीडियो संदेश के जरिए शरमन जोशी ने कहा, “बच्चों को जीवन कौशल से परिपूर्ण बनाना सिर्फ माता-पिता की ही नहीं, बल्कि स्कूलों की भी ज़िम्मेदारी बनती है… सिर्फ कहने से नहीं, कर के दिखाना होगा!!”

LFCS के निदेशक मुरलीधर यादव के नेतृत्व में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य कम फीस में गुणवत्तापूर्ण और बाल-केंद्रित शिक्षा को देशभर के बच्चों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में ‘सुपर 30’ के संस्थापक और प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार ने भी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “मुरलीधर जी की यह मुहिम मुझे बहुत अच्छी लगी—मिशन एजुकेशन और मिशन इंडिया।” उन्होंने जरूरतमंद प्रतिभाशाली बच्चों को नि:शुल्क मार्गदर्शन देने की बात भी कही।

आनंद कुमार ने कहा कि आज ऐसी शिक्षा जरूरी है जिसमें बच्चा केवल रटे नहीं, बल्कि “कुछ नया आविष्कार करे।” वहीं मुरलीधर यादव ने कहा, “हर बच्चे में अलग प्रतिभा होती है, बस उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है।” उन्होंने आनंद कुमार की मौजूदगी को इस शिक्षा मिशन के लिए बेहद खास बताया।

Leave a Reply

Next Post

पीवी ऐप की बाध्यता से किसान परेशान एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो रहा - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 07 अक्टूबर 2026। भुइयां ऐप को अचानक ब्लॉक कर पीवी (फसल भौतिक सत्यापन) ऐप की बाध्यता थोपने के कारण एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पा रहा। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सरकार के इस तुगलकी फरमान से एग्रीस्टैक पोर्टल में […]

You May Like

उम्र बढ़ते के साथ क्यों निकलने लगती है तोंद....|....बैलेट पेपर से चुनाव हो जाए तो भाजपा 50 साल सत्ता से दूर रहेगी, इसलिए ईवीएम और वोट चोरी के बचाव में खड़ी....|....साइबर ठगों की शरणस्थली बना छत्तीसगढ़, सरकार केवल एडवाइजरी जारी कर पल्ला झाड़ रही है -कांग्रेस....|....पीवी ऐप की बाध्यता से किसान परेशान एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो रहा - कांग्रेस....|....शिक्षा की नई मुहिम के समर्थन में उतरे शरमन जोशी....|....सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा....|....हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार....|....उज्जैन में रावण दहन पर बढ़ा विवाद....|....भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद....|....चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में 'दुश्मन देश'