नक्सली हमला: बीजापुर में CAF कैंप पर देर रात दागे ग्रेनेड लॉन्चर; 4 जवान घायल, 2 रायपुर रेफर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर रविवार देर रात नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने कैंप पर 10 से ज्यादा BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में 4 जवान घायल हुए हैं। इनमें से प्रधान आरक्षक टुकेश्वर ध्रुव और प्रधान आरक्षक जितेंद्र मंडा को रायपुर रेफर किया गया है। जबकि 2 को उपचार के लिए बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुटरू इलाके के दरभा में CAF 4थी बटालियन का कैंप है। यह इलाका पूरी तरह से माओवादियों का गढ़ माना जाता है। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद माओवादियों ने पुलिस कैंप को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवानों के कैंप पर नक्सली लगातार BGL दागते रहे। जवानों ने भी जवाब दिया। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर बैरक में सोए जवान भी जाग गए और फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठा जंगल की ओर भाग निकले हैं। इस मुठभेड़ में 2 CAF और 2 जिला पुलिस बल के जवान घायल हुए हैं। फिलहाल घायल जवानों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा 2 जवानों को रायपुर के राम कृष्ण अस्पताल में इलाज के हेलिकॉप्टर के माध्यम से ले जाया गया है। दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। अन्य दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

इन कारणों से चुकंदर को माना जाता है बेहद पौष्टिक, एक महीने रोजाना सेवन से हो सकते हैं ये गजब के फायदे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 18 अप्रैल 2022। चुकंदर, सबसे पौष्टिक और सेहत के लिए फायदेमंद सब्जियों में से एक है। गाढ़े लाल रंग की यह सब्जी कई प्रकार के आवश्यक विटामिन्स, खनिज और पौष्टिकता से भरपूर होती है। सलाद और जूस के रूप में इसका सेवन वर्षों से किया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल