मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने गांवों में सिंचाई क्षमता बढ़ाने 3.14 करोड़ के लायनिंग कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 दिसम्बर 2020। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने सोमवार को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड के कई गांवों में सिंचाई क्षमता के विकास के लिए जलाशयों में 3 करोड़ 14 लाख 42 हजार रूपए के लायनिंग कार्यों का भूमिपूजन किया। इससे  किसानों को खेतों में सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का भूमिपूजन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्रीमती भेंड़िया ने ग्राम भालूकोन्हा के जलाशय में 93.20 लाख रूपए, ग्राम गुरामी के जलाशय में 146.61 लाख रूपए और ग्राम जुन्नापानी के जलाशय में 77.61 लाख रूपए की लागत के पक्का लायनिंग कार्य का भूमिपूजन और ग्राम भीमाटोला में अतिरिक्त सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं सार्वजनिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे लघु वनोपजों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ग्रामीणों को दी और उनसे कहा कि सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेंडिया सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

ट्रैक्टर में चढ़ कर केन्द्री कृषि बिल के विरोध में निकले महापौर रामशरण यादव

शेयर करेकिसान विरोधी काले कानून वापस लेना होगा: महापौर इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 08 दिसंबर 2020। आज पूरे देश मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में भारत बंद का आवाहन किया गया था। महापौर रामशरण यादव,कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म