राजनीतिक प्रकरणों की वापसी प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश : मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक आयोजित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 फरवरी 2021। राजनीतिक प्रकरणों की वापसी को लेकर आज गृह एवं लोक निर्माण मंत्री के रायपुर सिविल लाइन स्थित आवास कार्यालय में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता और सदस्य नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में लंबित राजनीतिक प्रकरणों की वापसी प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी राजनीतिक प्रकरणों की सूची तैयार करने और जिला स्तर पर जानकारी तैयार कर समिति के समक्ष रखने के निर्देश दिए गए। मंत्री डॉ. डहरिया ने बैठक में पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्यवाही को बैठक के एजेण्डा में शामिल करने और सदस्यों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू सहित गृह और विधि-विधायी एवं अभियोजन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी का हैकाथॉन में संबोधन, नई तकनीक के दम पर कई समस्याओं का हल मिल रहा

शेयर करेभारत-ऑस्ट्रेलिया के छात्रों को किया संबोधित इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 फरवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर हैकाथॉन को संबोधित किया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत दोनों ही युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस