मनरेगा के तहत निर्मित गौठानों का निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेमेतरा 26 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव के तहत नरूवा, गरूवा, घुरूवा, एवं बाड़ी योजना में बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत संचालित गौठान ग्राम पंचायत रौद्रा (मोतेसरा), माटरा (खपरीलोधी), देउरगांव तथा नौकेशा का निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती रीता यादव द्वारा किया गया। जिसमें उनके द्वारा गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य तथा आवारा पशुओं के लिए गौठानों के पर्याप्त मात्रा में पैरा दान के माध्यम से पैरा एकत्रित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं गौठानों के सुचारू रूप से संचालन हेतु गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, महिला स्व सहायता समूह, सरपंच, सचिव एवं संबंधित तकनीकी सहायक से चर्चा किया गया। गोधन न्याय योजना के निर्देशों का पालन करने के लिए निरीक्षण के दौरान ग्रामों में बताया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज.पंचा. साजा, संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। मुख्यमंत्री […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर