FIR: अभिषेक बच्चन की पत्नी का रोल निभाने वाली इस अभिनेत्री के साथ हुई ठगी, व्यवसायी पर लगाया 4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 मार्च 2022। बॉलीवुड अदाकारा रिमी सेन ने एक परिचित के खिलाफ निवेश के नाम पर कथित तौर पर 4.14 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी है। अपनी लिखित शिकायत में, अभिनेत्री बताती हैं कि तीन साल पहले अंधेरी के एक जिम में मेरी मुलाकात गोरेगॉन निवासी रौनक जतिन से हुई थी। कुछ दिनों बाद हम दोनों में दोस्ती हो गई। जतिन ने बताया था कि वह एक व्यवसायी हैं और उन्होंने एलईडी लाइट्स की एक नई कंपनी खोली है। इसके बाद उन्होंने मेरे सामने कंपनी में 40 फीसदी रिटर्न के लिए निवेश करने का प्रस्ताव रखा। जब मैंने निवेश करने का फैसला किया, तब उन्होंने एक एग्रीमेंट तैयार करवाया।

जब निवेश की समय सीमा समाप्त हो गई, तब मैंने जतिन से अपना प्रॉफिट मांगा, लेकिन ने जतिन मेरे कॉल्स उठाना बंद कर दिया था। जांच करने के बाद पता चला कि जतिन ने ऐसी कोई कंपनी शुरू नहीं की है। तब मुझे पता चला की मेरे साथ धोखा हुआ है और मैंने जतिन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

जांच के बाद, खार पुलिस ने जतिन के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें 406 – आपराधिक विश्वासघात के लिए सजा और 420 – धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना शामिल है। खार पुलिस थाने के अधिकारी का कहना है कि “हमने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी का पता लगा रहे हैं।

कौन हैं रिमी सेन?
बता दें कि रिमी सेन एक अभिनेता-निर्माता हैं, जो ‘हंगामा’, ‘बागबान’, ‘धूम’, ‘गरम मसाला’, ‘क्यों की’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘गोलमाल’ जैसी हिंदी, तेलुगू और बंगाली फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। अभिनेत्री ने 2015 में रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस में भी भाग लिया था।

Leave a Reply

Next Post

रतन टाटा को 'भारत रत्न' देने की मांग तेज, दिल्ली हाई कोर्ट में दी गई याचिका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 मार्च 2022। देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग अब जोर पकड़ रही है। मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में एक याचिका दायर की गई है […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक