जयशंकर बोले- एलएसी के चलते चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं, पाकिस्तान को भी दी नसीहत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत-चीन संबंधों को लेकर भारत का नजरिया एक बार फिर साफ किया। साइप्रस के लारनाका में भारतीय प्रवासियों के साथ अपनी बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा कि हमारी सीमाओं पर चुनौतियां हैं जो कोविड के दौरान बढ़ गई हैं। चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं हैं क्योंकि हम एलएसी को एकतरफा बदलने के किसी भी प्रयास के लिए सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, भारत को लेकर काफी उम्मीदें हैं क्योंकि हमें एक ऐसे देश के रूप में देखा जाता है जो समस्याओं को हल करता है। हमें एक मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में देखा जाता है और हमें एक स्वतंत्र देश के रूप में भी देखा जाता है।  आतंकवाद के मुद्दे पर जयशंकर ने कहा कि मूल मुद्दों पर कोई समझौता नहीं है क्योंकि कोई भी देश आतंकवाद से उतना पीड़ित नहीं है जितना हम हैं। हम बहुत स्पष्ट रहे हैं कि हम कभी भी आतंकवाद को सामान्य और तर्कसंगत नहीं बनाएंगे।  

पाक को दी नसीहत 
वहीं, पाकिस्तान पर एक परोक्ष हमला बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत को बातचीत की मेज पर मजबूर करने के लिए आतंकवाद को एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। जयशंकर ने साइप्रस में भारतीय प्रवासियों से बातचीत के दौरान पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, हम इसे कभी भी सामान्य नहीं करेंगे। हम कभी भी आतंकवाद को बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर नहीं होने देंगे। हम सभी के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध चाहते हैं। लेकिन अच्छे पड़ोसी संबंध होने का यह मतलब बहाना बनाना या दूर से देखना या आतंकवाद को युक्तिसंगत बनाना है। हम इसे लेकर बहुत स्पष्ट हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत में बीते तीन दिन में केवल 243 नए संक्रमित, 99 फीसदी जिलों में संक्रमण पांच फीसदी से भी कम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। कोरोना संक्रमण के प्रसार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश के 99 फीसदी से ज्यादा जिलों में संक्रमण नियंत्रित है। यहां साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी से  नीचे है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा तय […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान