40 यात्रियों से खचाखच भरी बस फ्लाइओवर से गिरी, हादसे में एक की मौत, करीब 25 लोग घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अलीगढ़ 29 जुलाई 2022। उत्तरप्रदेश के अलीगढ के थाना रोरावर क्षेत्र के दिल्ली कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जहां दिल्ली से जा रही फर्रुखाबाद डिपो की यात्रियों से खचाखच भरी एक रोडवेज बस तेज रफ्तार के साथ अनियंत्रित होकर फ्लाई ओवर से फिल्मी स्टाइल में नीचे पलट गई और फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए. बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के दौरान बस में 30-40 यात्री मौजूद थे. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, 25 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

फ्लाईओवर से रोडवेज बस नीचे गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रोडवेज बस में फंसे यात्रियों को आनन-फानन में अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज समेत जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि हादसे में 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें 5 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

डबल डेकर बसों की आपस में भिड़ंत

कुछ ही दिन पहले यूपी के ही बाराबंकी में एक दर्दनाक हादसा हो गया था. बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बिहार से दिल्ली जा रही दो डबल डेकर बसों की आपस में भिड़ंत हो गई. घटना में बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई है. जबकि दर्जनों लोगों के घायल हो गए थे. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के ही सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया था. बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस ने दूसरी डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए.

एक और मामले में यूपी के ही बरेली में एक कार हादसा हो गया था. यहां हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे एक परिवार की कार दिल्ली-बरेली हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए थे.

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल विधानसभा चुनाव : टिकट की चाह में शुरू हो गया इधर से उधर का सिलसिला, धड़ाधड़ पार्टी बदल रहे नेता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 29 जुलाई 2022। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे के कुनबे में सेंध लगाना शुरू कर दिया है. हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम और भाजपा के तीन बार के विधायक राकेश वर्मा […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही