‘भारत में केवल एक ही नेता हो, भाजपा का यह विचार अपमानजनक’, वायनाड में बोले राहुल गांधी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘देश में एक नेता’ का विचार थोपने का आरोप लगाया और कहा कि यह देश के लोगों का ‘अपमान’ है। वायनाड से सांसद राहुल ने कहा, ”भारत फूलों के गुलदस्ते की तरह है और हर एक का सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि यह पूरे गुलदस्ते की सुंदरता को बढ़ाता है।” उन्होंने कहा, ”भारत में केवल एक ही नेता होना चाहिए, यह विचार प्रत्येक युवा भारतीय का अपमान है।”

देश में एक से अधिक नेता क्यों नहीं हो सकते?
राहुल अपने चुनाव अभियान के तहत एक रोडशो करने के बाद वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि भारत में एक से अधिक नेता क्यों नहीं हो सकते? राहुल ने दावा किया कि यही विचारधारा कांग्रेस और भाजपा के बीच का मुख्य अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों की बात सुनना चाहती है और उनकी आस्था, भाषा, धर्म, संस्कृति से प्यार व उनका सम्मान करना चाहती है। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा ऊपर से कुछ थोपना चाहती है। 

‘RSS की वजह से हमें आजादी नहीं मिली’
उन्होंने कहा, ”हमें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा की वजह से अंग्रेजों से आजादी नहीं मिली। हम चाहते हैं कि भारत पर उसके अपने ही लोगों का शासन हो।” वायनाड से फिर से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे राहुल लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद दूसरी बार निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे हैं। राहुल ने इस महीने की शुरुआत में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वायनाड में एक विशाल रोडशो कर चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राहुल ने वायनाड से 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। केरल की 20 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

Leave a Reply

Next Post

RJD के 1 करोड़ नौकरी देने के वादे पर PK बोले- 'लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे, उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 15 अप्रैल 2024। तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र में पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो 15 अगस्त से पूरे देश में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल