कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कटनी 10 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बड़वारा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक एक ही बाइक पर सवार चार लोग कटनी से उमरिया की ओर नेशनल हाईवे-78 से जा रहे थे। इसी दौरान बड़वारा की रेलवे पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए और चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक अंबिकापुर से राजगढ़ की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आजमगढ़ 10 मार्च 2026। अमूमन बच्चे अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर केक काटते हैं, लेकिन आजमगढ़ के अहरौला में एक बेटा अपने पिता की शादी रुकवाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। मामला हैरान करने वाला है। जहां एक 55 वर्षीय […]

You May Like

‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी