उत्तराखंड में बारिश का कहर: सात लोगों की मौत, मलबे में समाई मेहनत की कमाई, आंखों के सामने उजड़ते घर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रुद्रप्रयाग 09 अगस्त 2023। उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आंखों के सामने लोगों के घर तबाह हो रहे हैं। मेहनत की कमाई मलबे के ढेर में समा गई है। कहर बनकर बरस रही बारिश ने सात लोगों की जान ले ली। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड (गौरी गांव) में भारी भूस्खलन होने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है। उधर भारी बारिश के चलते कोटद्वार के चूना महेड़ा गांव में कई घरों के मलबे में दबने की सूचना है। यहां एक की मौत की खबर सामने आई है। यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत
पिथौरागढ़, नैनीताल और रुद्रपुर में भी भारी बारिश के चलते हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। नैनीताल के समीप मंगोली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बारिश के दौरान तेज बहाव के चलते नाले में बहने से मौत हो गई। इसके अलावा नैनीताल के समीप रूसी में 96 करोड़ से बन रहा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे यहां लाखों का सामान मलबे में दब गया।

पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ के जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। वहीं नैनीताल के समीप मंगोली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बारिश के दौरान तेज बहाव के चलते नाले में बहने से जान चली गई। उधर रुद्रपुर के दिनेशपुर में बीती रात बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।  मुनस्यारी के धापा- मिलम मोटर मार्ग पर सड़क खोलने में जुटी बीआरओ की जेसीबी पर बोल्डर गिरने से चालक थंपी पी वी ( 57) पुत्र वासुदेवन निवासी ग्राम चेट्टीकुलगड़ा जिला अल्लपी केरला खाई में गिर गया। बीआरओ की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया। जहां पर  चिकित्सकों उन्हें ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं रुद्रपुर दिनेशपुर में बीती रात बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के माध्यम से पेड़ को हटवाया तो रास्ते पर आवाजाही शुरू हो पाई। मूल रूप से बंगाली मोड़ दिनेशपुर निवासी अक्षय नेगी (23) दिनेशपुर की एक पिज्जा की दुकान में डिलीवरी बॉय का काम करता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे काम समाप्त कर बाइक से घर की तरफ जा रहा था।

Leave a Reply

Next Post

धार्मिक वेबसाइट पर कमेंट कर भारत में बम विस्फोट करने और पीएम को मारने की धमकी मिली, केस दर्ज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 09 अगस्त 2023। महाराष्ट्र के पुणे के एक व्यक्ति ने एक धार्मिक वेबसाइट पर टिप्पणी कर भारत में बम विस्फोट करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि छह अगस्त को वेबसाइट पर कथित तौर पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं