गणेश विसर्जन : शोभायात्रा के बीच 21 साल के युवक को घोंपा चाकू,  घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेरठ 07 सितंबर 2025 । उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गणेश विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मेरठ के सरधना कस्बे की है। जहां बीते शनिवार को गणेश विसर्जन की शोभायात्रा पूरे धूमधाम से निकाली जा रही थी। तभी 21 वर्षीय बॉबी नाम का युवक शोभायात्रा में शामिल था, उसी दौरान कुछ बाइक सवार हमलावरों ने भीड़ में घुसकर बॉबी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद हमलावर तुरंत बाइक से फरार हो गए। बॉबी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
परिवार वालों का आरोप है कि बॉबी का एक युवक शेखर से कुछ समय से विवाद चल रहा था। दोनों एक ही जाति और इलाके के थे। बताया गया कि जिम में जाने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसकी रंजिश शेखर ने दिल में रखी और गणेश विसर्जन के दौरान हमला कर दिया।

पुलिस का क्या कहना है?
एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी झगड़े का प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के जानने वाले हैं और समान जाति से हैं। परिजनों की शिकायत पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तारी और पूछताछ शुरू
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी और एक अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूदी महिला, गिरने के बाद पति ने बेरहमी से पीटा, ससुराल वाले देखते रहे तमाशा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 07 सितंबर 2025 । गोंडा थाना क्षेत्र के दौंकोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने दो मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। इस घटना का 38 सेकंड का […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक