लद्दाख पर कांग्रेस के सवाल: खरगे ने गलवां का जिक्र कर सरकार को घेरा, राहुल बोले- फायरिंग की न्यायिक जांच हो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लेह/जम्मू/नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2025। हिंसा से उपजे हालात के बाद अब लेह में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे लेकिन कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सात घंटे की ढील दी गई। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ लगी रही। हालांकि, इस सबके बीच पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती पूर्ववत जारी रही। केंद्रीय संयुक्त सचिव की ओर से लेह में इंटरनेट सेवा तीन अक्टूबर तक बंद रहने का आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के ताजा हालात पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे एक पोस्ट में कहा, लद्दाख का दुख पूरे देश का दुख है।

उन्होंने केंद्र सरकार से तीखे सवाल भी किए। खरगे ने पूछा, शहीद त्सेवांग थरचिन ने कारगिल युद्ध में भारत माता के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाया बदले में मिला क्या? लद्दाख में मोदी सरकार की गोली । उन्होंने दावा किया, गलवां में जब हमारे 20 वीर जवानों ने लद्दाख के एलएसी पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, तब स्वयं मोदी ने चीन को क्लीनचिट थमाई थी। तब उन्हें हमारे जांबाजों की वीरता की याद न आई, तो अब क्या खाक आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जो चीन को क्लीनचिट दे सकते हैं, वो हमारे थरचिन जैसे वीर जवानों के बललान का मान क्या रखेंगे?

गोलीबारी की न्यायिक जांच हो : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में हुई हिंसा में एक पूर्व सैनिक के मारे जाने का हवाला देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस केंद्रशासित प्रदेश के लोगों साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को हिंसा और डर की राजनीति बंदकर संवाद करना चाहिए और प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

थरचिन के पिता का एक वीडियो साझा किया
बता दें कि बीते 24 सितंबर को हुई हिंसा में कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिक त्सेवांग थरचिन की भी मौत हो गई थी। राहुल गांधी ने एक पोस्ट में थरचिन के पिता का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, पिता फौजी, बेटा भी फौजी, जिनके खून में देशभक्ति बसी है। फिर भी भाजपा सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था।

गौरतलब है कि लेह में मंगलवार को कर्फ्यू लगे एक सप्ताह पूरा हो गया। किसी केंद्र शासित प्रदेश ने पहली बार इतने लंबे समय तक कर्फ्यू की स्थिति का सामना किया है। गत 24 सितंबर को लेह में हुए हिंसक प्रदर्शन और आगजनी की घटनाओं के बाद यहां कर्फ्यू लगाया गया था। मंगलवार को कर्फ्यू में करीब सात घंटे की ढील रही तो बाजार में आम दिनों से ज्यादा लोग निकले। सब्जी, राशन आदि की दुकानों पर खास तौर पर भीड़ नजर आई। उधर, नई दिल्ली स्थित नॉर्थ कैंपस में विभिन्न राज्यों के लद्दाखी छात्रों ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया।

केडीए का भी केंद्र से वार्ता से इन्कार…
कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) के फैसले से इत्तेफाक जताते हुए लद्दाख में सामान्य स्थिति बहाल हो जाने तक  केंद्र के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इन्कार किया है।

Leave a Reply

Next Post

तीन-चार दिनों में बारिश और बाढ़ से तबाह किसानों को मिलेगा मुआवजा, सरकार ने तेज की प्रक्रिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 अक्टूबर 2025। महाराष्ट्र में बीते दिनों हुई बारिश और फिर बाढ़ ने राज्यभर के कई हिस्सों में तबाही मचा दी। इसमें करीब 60 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन पर फसलें बर्बाद हो गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मराठवाड़ा के आठ जिले, सोलापुर, सातारा और […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग