मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: संदिग्ध मैतेई और कुकी बदमाशों में भीषण गोलीबारी, कोई हताहत नहीं, सुरक्षाबल सतर्क

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 10 नवंबर 2023। हिंसाग्रस्त मणिपुर में शुक्रवार को एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी। शुक्रवार सुबह चुराचांदपुर, बिष्णुपर और काकचिंग जिले की सीमा पर कुकी और संदिग्ध मैतेई बदमाशों वॉलंटियरों के बीच भीषण गोलीबारी की खबर है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। सुरक्षाबलों को इस मुठभेड़ को लेकर सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुराचांदपुर, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों की सीमा पर स्थित सामान्य क्षेत्र लीसेंटमपाक तांगजेंग लाइकोन में भीषण गोलीबारी हुई। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे लिसांटमपाक-तांगजेंग लाइकोन सामान्य क्षेत्र जो कि चुराचांदपुर-काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों की सीमा पर है, संदिग्ध मैतेई बदमाशों और कुकी बदमाशों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हुई। 

सामान्य क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि सुरक्षाबलों ने स्थिति का जायजा लिया। यह गोलीबारी सुबह करीब नौ बजे रूकी। इसके बाद एक बार फिर सुबह करीब सवा नौ बजे सशस्त्र उपद्रवियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी शुरू हो गई। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी रुक-रुक कर जारी थी। अभी तक किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

कतर में नौ पूर्व नौसेनिकों की सजा पर भारत ने दायर की अपील, विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 नवंबर 2023। कतर की एक अदालत द्वारा पिछले महीने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को सुनाई गयी मौत की सजा के खिलाफ एक अपील दायर की गई है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग