आदिपुरूष विवाद: सीता पर की गई टिप्पणी के चलते मुश्किल में फंसे सैफ अली खान, यूपी के जौनपुर में केस दर्ज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

डायरेक्‍टर ओम राउत की अपकमिंग फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। यूपी के जौनपुर जिले में एक वकील ने फिल्‍ममेकर और ऐक्‍टर सैफ अली खान के खिलाफ याचिका दायर की है, जिसमें सैफ द्वारा दिए गए विवादित बयान को आधार बनाया गया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में है। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 23 दिसंबर को तय की है। 

सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने एडवोकेट उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से धारा 156 (3) के तहत एक याचिका दायर किया है।दायर याचिका के मुताबिक, हिमांशु श्रीवास्तव ‘सनातन धर्म’ में अपनी गहरी आस्था रखते हैं। उन्होंने याचिका में लिखा है कि 6 दिसंबर को सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “क्योंकि लक्ष्‍मण ने रावण की बहन की नाक काटी थी, ऐसे में रावण ने सीता का अपहरण किया तो यह ठीक था।’ इस बयान से वो बहुत आहत हुए हैं। 

हिमांशु श्रीवास्तव का कहना है कि सैफ का ये इंटरव्‍यू ‘आस्‍था’ और ‘सनातन धर्म में विश्‍वास’ के प्रति एक नकारात्मक भावना दरशा रहा है। याचिकाकर्ता ने कहा कि विनोद श्रीवास्‍तव, अजीत सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह और विवेक तिवारी जैसे गवाहों ने भी इंटरनेट मीडिया के जरिए सैफ का ये  इंटरव्‍यू देखा और सुना है। उनकी भी धार्मिक भावनाएं इस इंटरव्यू को सुनकर आहत हुई हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद सैफ ने माफी मांग ली थी और अपना बयान वापस ले लिया था। 

आपको बता दें, आदिपुरूष’ भगवान राम पर बनी एक फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान का किरदार रावण से काफी मिलता है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका, शुभेन्दु अधिकारी ने TMC विधायक पद से दिया इस्तीफा

शेयर करेस्पीकर के ना होने पर सचिवालय को सौंपा इस्तीफा शुभेंदु के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर 65 सीटों पर अधिकारी परिवार की मजबूत पकड़ इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 16 दिसम्बर 2020। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. टीएमस के दिग्गज […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल