बीसीसीआई ने इंदौर पिच की रेटिंग को लेकर आईसीसी में अपील की, 14 दिन के अंदर आएगा समिति का फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 मार्च 2023। इंदौर टेस्ट की पिच की खराब रेटिंग को लेकर बीसीसीआई ने आईसीसी में औपचारिक अपील दायर कर दी है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्वामित्व वाले इंदौर के होल्कर स्टेडियम से जुड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी का दो सदस्यीय पैनल इस मामले में जांच के बाद आईसीसी के फैसले की समीक्षा करेगा और 14 दिन के अंदर अपना फैसला सुनाएगा।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर में तीन दिन के अंदर खत्म हो गया था। इस मैच में शुरुआती दो दिनों में 30 विकेट गिरे थे। इस टेस्ट में 31 में से 26 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के पहले सत्र में यह मैच नौ विकेट से अपने नाम किया था और सीरीज में बेहतरीन वापसी की थी।

अपनी रिपोर्ट में मैच रेफरी ब्रॉड ने कहा था कि “पिच बहुत सूखी थी और बल्ले और गेंद के बीच संतुलन प्रदान नहीं करती थी, शुरू से ही स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। पूरे मैच के दौरान पिच में अत्यधिक और असमान उछाल था”। ब्रॉड की खराब रेटिंग का मतलब था कि यह मैदान अब तीन डिमेरिट अंक हासिल कर चुका है। यह पांच साल की अवधि के लिए सक्रिय रहेगा। यदि इसे दो और डिमेरिट अंक दिए जाते हैं, तो इस मैदान को 12 महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी से निलंबित कर दिया जाएगा। पहले दो टेस्ट के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने नागपुर और दिल्ली में उपयोग की जाने वाली सतहों को “औसत” करार दिया था। ये दोनों टेस्ट भी तीन दिनों के भीतर समाप्त हो गए थे और भारत ने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी। 

मैच रेफरी के पास पिच की रेटिंग के लिए छह पैमाने होते हैं। बहुत अच्छी, अच्छी, औसत, औसत से नीचे, खराब और अयोग्य। औसत से कम रेटिंग वाली खराब या अयोग्य पिच को ही डिमेरिट अंक दिए जाते हैं।

इंदौर को आनन-फानन में मिली थी मेजबानी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में होना था, लेकिन बीसीसीआई की जांच समिति ने पाया कि यह मैदान सर्दियों में टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए तैयार नहीं है। धर्मशाला के मैदान में कई हिस्सों पर पर्याप्त घांस नहीं थी। इसके बाद बीसीसीआई ने एक मार्च को इस मैच की मेजबानी इंदौर को दे दी थी, जबकि मुकाबला 13 मार्च से शुरू होना था। 

बोर्ड के लिए पिच रेटिंग के खिलाफ अपील करना असामान्य है, लेकिन यह पहला मामला नहीं है। पीसीबी ने हाल ही में पिच की रेटिंग के खिलाफ अपील की थी और उसकी अपील सफल रही थी। पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के लिए रावलपिंडी की पिच को एक डिमेरिट अंक दिया गया था। मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट ने भी पिच को “औसत से नीचे” का दर्जा दिया था। इंग्लैंड ने यह टेस्ट 74 रन से जीता था। हालांकि, बाद में पीसीबी की अपील पर जांच हुई और यह डिमेरिट अंक हटा दिया गया। अब बीसीसीआई को भी ऐसी ही उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री से नफरत अब देश के प्रति नफरत में बदली, स्मृति बोलीं- राहुल ने विदेश में भारत को बदनाम किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2023। राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के प्रति नफरत अब देश के प्रति नफरत बन गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विदेशी धरती पर देश के संबंध में दिए गए बयानों पर राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “उन्होंने (राहुल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं