किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट, मौके पर पुलिस तैनात

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 30 जून 2021। कृषि कानून के विरोध में बीते सात महीने से दिल्ली की तमाम सीमाओं समेत यूपी गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की झड़प भाजपा समर्थकों से हो गई। बुधवार सुबह यूपी गेट पर किसान आंदोलन स्थल के अंदर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए जिसके बाद उनके और किसानों के बीच मारपीट हो गई।

हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची है। खबर ये भी है कि इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी तोड़ी गई है। इस घटना के बाद गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पर भाजपाइयों ने जाम लगा दिया है। कहा जा रहा है कि किसानों द्वारा भाजपाइयों की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के विरोध में ये जाम लगाया गया है।

ये है मामला

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशमंत्री अमित वाल्मीकि का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े थे। आराेप है कि दिल्ली से गाजियाबाद वाली लेन पर वाहनों का काफिला जब किसानों के मंच के सामने पहुंचा तो किसानों और भाजपाइयों में नोकझोंक हो गई। किसानों का आरोप है कि भाजपाइयों ने उन्हें अपशब्द कहे, जबकि  भाजपाइयों का आरोप है कि किसानों ने अभद्रता की है। भाजपाइयों का आरोप ये भी है कि किसानों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और कुछ गाड़ियों में ताेड़फाेड़ की। अब मामले में भाकियू की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

सोशल मीडिया की राय के साथ न बहें जज, चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने दी हिदायत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जुलाई 2021। जजों को सोशल मीडिया पर आम लोगों की भावनात्मक राय के साथ बहने से बचना चाहिए। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने यह राय दी। उन्होंने कहा कि जजों को यह ध्यान […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय