शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री: दुनिया को अलविदा कह गईं यह मशहूर एक्ट्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 सितंबर 2025। इटली और हॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली मशहूर इतालवी एक्ट्रेस क्लाउडिया कार्डिनल का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन फ्रांस के नेमॉर्स में उनके घर पर हुआ। उनकी मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। क्लाउडिया को उनकी क्लासिक फिल्मों जैसे ‘द लेपर्ड’, ‘8½’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन द वेस्ट’ में निभाए गए किरदारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। क्लाउडिया कार्डिनल के एजेंट लॉरेंट सेवरी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्लाउडिया का निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ है। वह अपने नेमॉर्स स्थित घर में फिल्म निर्माता पास्क्वाले स्क्विटिएरी के साथ रहती थीं। साल 2019 में हिप सर्जरी के बाद से वह सार्वजनिक जीवन से दूर हो गई थीं। हालांकि उनकी किसी लंबी बीमारी की कोई खबर नहीं थी।

17 साल की उम्र में शुरू हुआ था करियर

क्लाउडिया कार्डिनल ने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ट्यूनीशिया में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता जिसके बाद उन्होंने इतालवी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने 1958 की कॉमेडी फिल्म “बिग डील ऑन मैडोना स्ट्रीट” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने एक सिसिली लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्माण फ्रेंको क्रिस्टाल्डी ने किया था जो बाद में उनके पहले पति बने। क्लाउडिया ने 1960 और 70 के दशक में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं और दुनिया भर में लाखों लोगों का दिल जीता।

Leave a Reply

Next Post

आश्रम में स्वामी का 'गंदा खेल', वॉर्डन जबरन करवाती मुलाकात, 17 छात्राएं बोलीं– करता था अश्लील हरकतें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 सितंबर 2025। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक प्रमुख आश्रम में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है। यहां पढ़ाई कर रही 17 छात्राओं ने आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए