‘हमास वादों से मुकर गया’, अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताई गाजा में संघर्ष विराम के खत्म होने की वजह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुबई 02 दिसंबर 2023। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को बताया कि इस्राइल-हमास का संघर्ष विराम हमास के कारण अब समाप्त हो गया है। उन्होंने आतंकी संगठन के अपने वादों से मुकरने का दावा भी किया है। दुबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा, ‘मैंने स्पष्ट किया है कि युद्ध विराम के बाद भी इस्राइल नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय सहायता जारी रखे। हमने आज ही देखा कि इस्राइल कुछ हिस्सों से बाहर निकल चुका है। इससे साफ पता चलता है कि गाजा में नागरिक सुरक्षित स्थानों पर रह सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि युद्ध विराम खत्म होने का मतलब है कि हमास ने अपना वादा तोड़ दिया।

ब्लिंकन ने कहा, ‘यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि यह विराम खत्म क्यों हुआ? यह विराम हमास की वजह से खत्म हुआ। हमास ने जो वादा किया था, वह उससे मुकर गया। विराम खत्म होने से पहले ही हमास ने यरूशलम में हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं अमेरिकी नागरिक समेत कई अन्य घायल हो गए। विराम खत्म होने से पहले उन्होंने रॉकेट दागना शुरू कर दिया। जैसा कि मैंने कहा कि वह अपने वादे से मुकर गए।’ 

बंधकों की रिहाई एकमात्र लक्ष्य
ब्लिंकन ने क्षेत्र में शांति बरतने के लिए अमेरिका के समर्थन को दोहराया और बताया कि अमेरिका का लक्ष्य फिलहाल बंधकों को छुड़ाना है। उन्होंने कहा, ‘हम बंधकों को उनके घर पहुंचाने में हर संभव कोशिश करेंगे। हमारे पास सात दिन का विराम था, जिसमें लोग अपने घर पहुंचे और अपने परिवार वालों से मिले। हम स्पष्ट रूप से इस्राइल का समर्थन कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि सात अक्तूबर वाली घटना फिर से न दोहराई जाए। हम चाहते हैं कि सभी बंधक अपने-अपने घर पहुंचे।’

सात दिनों के विराम के बाद इस्राइल और हमास के बीच शुक्रवार को युद्ध फिर से शुरू हो गया। स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद इस्राइल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला किया। गुरुवार, 30 नवंबर को ब्लिंकन ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से रामल्लाह में मुलाकात की थी। 

Leave a Reply

Next Post

चीन पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी? बच्चों में रहस्यमयी बीमारी फैलने के बाद अमेरिका में उठी मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 02 दिसंबर 2023। चीन में बच्चों में एक अज्ञात सांस संबंधी बीमारी और न्यूमोनिया फैल रहा है। इसे लेकर पूरी दुनिया में चिंता के स्वर उठने लगे हैं। अब अमेरिका के पांच सांसदों ने तो चीन पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक