ई-मेगा कैम्प का आयोजन आज, शासकीय योजनाओं के प्रकरणों का होगा त्वरित निराकरण

indiareporterlive
शेयर करे

योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र हितग्राहियों को त्वरित सहायता भी मिलेगी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा 30 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कल 31 अक्टूबर को ई-मेगा कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इस विशेष मेगा कैम्प में शासन द्वारा संचालित योजनाओं जैसे आजीविका मिशन, विभिन्न दुर्घटनाओं से पीड़ितों को क्षतिपूर्ति, आकाशीय बिजली-सर्पदंश-सड़क दुर्घटना में मृत या घायल पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता, समाज कल्याण विभाग, पंचायत एवं नगरीय निकायों में संचालित शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ने इस वर्ष इस विशेष ई-मेगा कैम्प की थीम ’सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय: आर्थिक सशक्तिकरण’ निर्धारित किया है जो गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन योजना नालसा पर आधारित है। इस संबंध में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राकेश बिहारी घोरे के नेतृत्व में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, श्रम आयुक्त, श्रम विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की बैठक भी पूर्व में हो चुकी है।

इस ई-मेगा कैम्प में शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं अधिनियम की जानकारी दी जायेगी। ई-मेगा कैम्प के द्वारा जिला न्यायाधीश, कलेक्टर एवं अन्य वक्तागण चयनित विडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष से यू-ट्यूब एवं फेसबुक लाईव स्ट्रीमिंग के माध्यम से हितग्राहियों को संबोधित करेंगे। संबोधन के पश्चात् जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों के नामों की घोषणा कर उन्हें योजना अनुरूप लाभ राशि, सहायता का वितरण किया जायेगा। शासकीय योजना का लाभ पाने वाले पात्र व्यक्ति समय पूर्व संबंधित विभाग या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित लीगल एड क्लीनिक, प्रबंध कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

किसी तरह से परेशानी हो तो वे निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100 अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष क्रमांक 07759-228939 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

शासन के महत्वकांक्षी योजना में लापरवाही बरतने पर आरईओ निलंबित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सूरजपुर 30 अक्टूबर 2020। कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओ का लाभ हितग्राहियो को शत् प्रतिशत प्राप्त हो सके इस हेतु बैठक आहूत कर समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को दुरुस्त होकर कार्य करने निर्देश दिए थे। जिसमें अपर कलेक्टर एस.एन. मोटवानी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक