अपनी ही पार्टी में घिरे ट्रंप, कर कटौती वाले बजट ढांचे पर मतदान हुआ स्थगित, कई सांसद कर रहे विरोध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 10 अप्रैल 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी ही पार्टी में घिरते जा रहे हैं। दरअसल ट्रंप द्वारा दबाव बनाने के बावजूद उनकी ही पार्टी के कई सांसद बजट में अमीरों को कर कटौती देने के पक्ष में नहीं हैं। यही वजह रही कि बुधवार को इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में वोटिंग होनी थी, लेकिन विरोध के चलते इस मतदान को स्थगित करना पड़ा। कई रूढ़िवादी रिपब्लिकन सांसदों ने अमीरों को खरबों डॉलर की कर कटौती देने की योजना पर गंभीर चिंता जताई है। 

डेमोक्रेट सांसदों ने दी चेतावनी
विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी अल्पमत में है, लेकिन वह भी इसका विरोध कर रही है और उन्होंने बजट विधेयक को लेकर ट्रंप प्रशासन को चेतावनी भी दी है। डेमोक्रेट सांसद बेंडन बॉयल का कहना है कि बजट में कर कटौती योजना से आम जनता के लिए चलाई जा रहीं सामाजिक कल्याण योजनाओं को काफी नुकसान होगा। खासकर स्वास्थ्य सेवाओं के बजट में कटौती हो सकती है। एक अन्य डेमोक्रेट सांसद हकीम जेफ्रीज ने भी ट्रंप प्रशासन की योजना को लापरवाह और बेहद कठोर बताया।

बजट में अमीरों को कर कटौती के साथ इन बातों पर रहेगा फोकस
ट्रंप प्रशासन की कोशिश है कि आगामी बजट में अमीरों के लिए खरबों डॉलर की कर कटौती के साथ ही अप्रवासन की रोकथान और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही रक्षा खर्च बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप अमीरों को बजट में दो खरब डॉलर की कटौती का तोहफा दे सकते हैं, लेकिन कई रिपब्लिकन सांसद भी इसका विरोध कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Next Post

तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण: अमित शाह बोले- ये मोदी सरकार की बड़ी सफलता, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2025। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की भारत वापसी को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बयान दिया है। उन्होने इसे मोदी सरकार की बड़ी सफलता […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां