टोक्यो ओलंपिक: पोलैंड की ओलंपियन ने रजत पदक किया नीलाम, बीमार बच्चे की कराई सर्जरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अगस्त 2021। पोलैंड की एक ओलंपिक एथलीट ने एक नवजात शिशु के ऑपरेशन के लिए धनराशि एकत्रित करने के लिए टोक्यो ओलंपिक में जीता गया अपना रजत पदक नीलाम कर दिया था लेकिन उसके खरीदार ने उनसे कहा कि वह यह पदक अपने पास ही रख सकती हैं। हड्डियों के कैंसर से उबरकर इस साल टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली 25 वर्षीय मारिया आंद्रेजिक ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने एक बच्चे की मदद के लिए अपने इस पदक को नीलामी के लिए रख दिया। मिलोस्ज मालिसा नामक इस नवजात का अमेरिका में ऑपेरशन होना है। उनका परिवार इसके लिए धनराशि एकत्रित कर रहा था। मिलोस्ज के माता पिता ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी कि बच्चे का ऑपरेशन न होने पर उसका जीवन खतरे में है। पोलैंड के लोकप्रिय स्टोर जाबका ने 200,000 जलोटिस (51 हजार डॉलर) की बोली लगाई लेकिन इस एथलीट से कहा कि वह अपना पदक अपने पास रख सकती है। जाबका ने कहा, ‘हम ओलंपियन के नेक प्रयासों से प्रभावित हुए। इसके अलावा उनके प्रशंसकों ने भी बच्चे की मदद के लिए 76,500 डालर की धनराशि जुटाई।

Leave a Reply

Next Post

गांधीजी ने 21वीं सदी के भारत की आधार पर: मुख्यमंत्री बघेल

शेयर करेभूपेश बघेल, डॉ. महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों  ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में आज के दिन के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वंदृष्टा दृष्टिष्टा राजीव गांधी देश देश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं