केंद्रीय कानून मंत्री बोले- न्यायाधीशों की नियुक्ति एक प्रशासनिक मामला है, न्यायिक नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जनवरी 2023। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति एक प्रशासनिक मामला है, न्यायिक मामला नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी का नेतृत्व जारी रखने पर सहमति जताई है। वह सुप्रीम कोर्ट की सभी समितियों के मुख्य संरक्षक हैं। रिजिजू ने कहा, आज लंबित मामलों की कुल संख्या 4.90 करोड़ है। न्याय में देरी का मतलब है न्याय से इनकार करना  है। लंबित मामलों को कम करने का एकमात्र तरीका सरकार और न्यायपालिका का एक साथ आना है। इसमें तकनीक की अहम भूमिका है।

उन्होंने आगे कहा, सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी ने एक ई-कोर्ट प्रोजेक्ट शुरू किया है। यह अंतिम चरण में है। इस प्रस्ताव पर भी भारी धनराशि खर्च होगी। मुझे उम्मीद है कि हम इसे कैबिनेट में ला सकते हैं। पीएम मोदी न्यायपालिका की मांगों में सहायता प्रदान करने में सक्रिय हैं। कानून मंत्री ने कहा, सरकार और न्यायपालिका के संयुक्त प्रयास से देश में लंबित मामलों की संख्या को कम करने में मदद मिलेगी। टेक्नोलॉजी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Next Post

शाह बोले- मोदी सरकार में हल हुआ OROP मुद्दा, आजादी की जंग का बड़ा तीर्थ है सेलुलर जेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जनवरी 2023। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक विशेष समारोह में कहा, देश में मोदी सरकार बनने के बाद ‘वन रैंक वन पेंशन’ का मुद्दा हल हुआ है। […]

You May Like

हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे