तेजस फाइटर विमान क्रैश, तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग के दौरान घटना; पायलट सुरक्षित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 फरवरी 2026। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना (IAF) का एक तेजस हल्का लड़ाकू विमान 7 फरवरी को एक फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। प्रारंभिक आशंका ब्रेक फेल होने की जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विमान के एयरफ्रेम को गंभीर क्षति पहुंची, हालांकि पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि विमान प्रशिक्षण उड़ान पूरी कर बेस पर लौट रहा था। इस घटना पर अब तक वायुसेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पूरी तेजस फ्लीट की तकनीकी जांच
घटना के बाद एहतियातन वायुसेना ने लगभग 30 सिंगल-सीट तेजस विमानों को व्यापक तकनीकी जांच के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंडेड कर दिया है। विशेषज्ञ टीमें ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल कर रही हैं। यह तेजस विमान से जुड़ी तीसरी दुर्घटना है। इससे पहले मार्च 2024 में जैसलमेर के पास एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वहीं नवंबर 2025 में दुबई एयर शो के दौरान भी एक तेजस विमान हादसे का शिकार हुआ था।

डिलीवरी में देरी के बीच नया झटका
यह ताजा हादसा ऐसे समय हुआ है जब तेजस बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पहले से ही तेजस Mk-1A की आपूर्ति में देरी को लेकर दबाव में है। फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ 83 तेजस Mk-1A विमानों की खरीद के लिए 48,000 करोड़ रुपये का करार किया था। इसके बाद सितंबर 2025 में 97 और तेजस Mk-1A विमानों की खरीद के लिए 62,370 करोड़ रुपये का दूसरा समझौता हुआ। डिलीवरी में देरी का मुख्य कारण अमेरिकी कंपनी द्वारा इंजन आपूर्ति में समयसीमा का पालन न करना बताया जा रहा है।

सुबह 9:45 बजे बाग से ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। मृतक सत्यवीर की मां कौशल्या व उनकी सास उर्मिला देवी, साली लक्ष्मी देवी, शीला,कृष्णा, ममता सहित अन्य परिजन व ग्रामीण रोते बिलखते शवों के पीछे दौड़ पड़े।

हमारे गांव में ऐसो पहले कभी न भओ
कासगंज के नगला भोजराज में पांच शव पहुंचने के बाद महिलाएं व पुरुष आम के बाग की ओर दौड़ पड़े। शवों को देखने के बाद लोगों की आंखे नम थी। मौके से लौट रहीं नगला गुलरिया की रहने वाली सत्यवती और तारावती ने बताया कि लला आजतक हमारे गांव में ऐसो कभी न भओ। शवों को देखकर उनकी आंखों में आंसू निकल रहे थे। वह कह रहीं थी कि भगवान ऐसा किसी के साथ न करे।

Leave a Reply

Next Post

सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से कई दबे, तीन महिलाओं की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सोनभद्र 23 फरवरी 2026। सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। मिट्टी की खोदाई करते समय ढीहा (मिट्टी का टीला) ढहने से कई लोग उसमें दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं