शंभू बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले, चारों तरफ धुंआ ही धुंआ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अंबाला 13 फरवरी 2024। पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं। दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर से कुछ किलोमीटर पहले ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर पथराव करने की सूचना आ रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, ये किसान नहीं हैं। किसानों की आड़ में कुछ शरारती तत्व भीड़ में घुस गए हैं और माहौल बिगाड़ रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 

कई किसानों को लिया गया हिरासत में
आंदोलनकारी किसान शंभू बॉर्डर पर हरियाणा में घुसने का प्रयास करते नजर आए और बैरिकेडिंग तोड़ने लगे नतीजतन पुलिस और दोनों का आमना सामना हो गया और  अभी शंभू बॉर्डर पर हालात गंभीर बने हुए हैं। कई किसानों को हिरासत में भी लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने वाहन खड़े लोगों को पहले अनाउंसमेंट के जरिये हटाने के कोशिश की, लेकिन कुछ किसान जोरदार नारे लगाने लगे, जिससे वहां पर खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हिरासत मे लिया और अपने साथ ले गई।  हिरासत मे लेने के बाद कई किसानों को आगे जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों के साथ उलझते हुए देखा गया। अनाउंसमेंट द्वारा पुलिस बार-बार वहां खड़े लोगों को ये बता रही है कि यहां धारा 144 लगी हुई है। कृपया यहां इकट्ठे न हों, वर्ना आपके खिलाफ करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या बनेगा 'भारत का वेटिकन', श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इतना इजाफा, अगले 5 सालों में खुलेंगे 100 होटल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 फरवरी 2024। होटल उद्योग के निकाय एचएआई का मानना है कि अयोध्या को सिर्फ धार्मिक पर्यटन के नजरिये से नहीं बल्कि इसे ‘भारत का वेटिकन’ बनाने के एक अवसर के रूप में भी देखा जाना चाहिए। अयोध्या में भगवान राम के भव्य […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस