विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मैथ्यू मिलर बोले- भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 02 फरवरी 2024। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर भारत को 31 एमक्यू-9बी सशस्त्र ड्रोन की बिक्री करने के फैसले के बारे में संसद को सूचना देने के कुछ ही घंटों बाद बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- ‘मैं यह कहूंगा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। हम अपनी अहम प्राथमिकताओं पर भारत के साथ निकटता से काम कर रहे हैं। हमारे (अमेरिका में भारत के निवर्तमान) राजदूत (तरणजीत सिंह संधू) के साथ घनिष्ठ कामकाजी संबंध रहे हैं। हमने उनके साथ कई साझा प्राथमिकताओं पर काम किया है। भारत ऐसा मुक्त एवं खुला हिंद प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो अन्य क्षेत्रों से जुड़ा हुआ, समृद्ध, सुरक्षित और लचीला हो।

उन्होंने कहा- हम उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उनके स्थान पर राजदूत के तौर पर कार्यभार संभालने वाले अगले राजनयिक का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ करीबी कामकाजी संबंध हैं और वे कुछ बेहद अहम और महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर बातचीत करने में सक्षम हैं। विदेश मंत्री (ब्लिंकन) ने भारत जाकर कई बार विदेश मंत्री (जयशंकर) से मुलाकात की है। ब्लिंकन ने जयशंकर का भी यहां स्वागत किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयॉर्क में उनसे मुलाकात की।”

बता दें अमेरिका ने बृहस्पतिवार को 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर भारत को 31 एमक्यू-9बी सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दे दी। इससे समुद्री मार्गों में मानवरहित निगरानी और टोही गश्त के जरिए वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने के लिए भारत की क्षमता को बढ़ेगी। इस ड्रोन सौदे की घोषणा जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेत्री पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2024। अभिनेत्री पूनम पांडे का कथित तौर पर गुरुवार रात सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया। महज 32 साल की उम्र में दुन‍िया को अलव‍िदा कहने की खबर सुनकर फैंस सकते में हैं। हालांक‍ि अभी तक इसकी आध‍िकार‍िक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं