कोल इण्डिया लिमिटेड से अलग नहीं किया जाएगा सीएमपीडीआई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 23 सितम्बर 2020। सीएमपीडीआई, एक मिनीरत्न कंपनी, कोल इण्डिया लिमिटेड का एक अभिन्न अंग है एवं इसे कोल इण्डिया लिमिटेड से अलग नहीं किया जाएगा। सीएमपीडीआई कोयला-उत्पादक कंपनियों के लिए मार्गदर्शक की भुमिका निभाता है और 2023-24 तक कोल इण्डिया लिमिटेड के एक बिलियन टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य को हसिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सीएमपीडीआई ने, वर्ष 2019-20 में, 292 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत अन्वेषण किया एवं 25 जिओलोजिकल रिपोर्ट तैयार किए। इस अध्ययन से 7.8 बिलियन टन कोयला संसाधनों को कोल इण्डिया लिमिटेड से जोड़ा। इसके अलावा सीएमपीडीआई ने 140 वर्ग किलोमीटर का अन्वेषण कर 6 जियोलॉजिकल रिपोर्ट बनाएं । इसके आधार पर 9.75 बिलियन टन कोयला संसाधन अनुमानित है।

सीएमपीडीआई ने वर्ष 2019 20 के दौरान विस्तृत अन्वेषण में 12.94 लाख मीटर ड्रिलिंग की एवं क्षेत्रीय अन्वेषण में 1.16 लाख मीटर की ड्रिलिंग की है। इसी वर्ष में 178 मिलियन टन संसाधनों को जोड़ने के लिए 32 प्रोजेक्ट रिपोर्ट सीएमपीडीआई द्वारा बनाए गए। साथ ही फिर्स्ट माईल कनेक्टिविटी के 35 प्रोजेक्ट में तकनीकी कंसल्टेंट के रूप में सीएमपीडीआई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीएमपीडीआई का कॉरपोरेट कार्यालय राँची में स्थित है। इसके सात क्षेत्रीय संस्थान है जो अपने विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों एवं गवेषण कैम्पों के साथ आसनसोल, धनबाद, राँची, नागपुर, बिलासपुर, सिंगरौली तथा भुवनेश्वर में स्थित है। सीएमपीडीआई यथा-खनिज, गवेषण, खनन, इंजीनियरिंग, पर्यावरण प्रबंधन तथा देश के खनिज, खनन, एवं संवर्गी सेक्टरों के प्रबंधन प्रणाली के लिए परामर्श तथा अवलंब (सपोर्ट) कार्य करता है। साथ ही कोयला मंत्रालय तथा प्लानिंग कमीशन को राष्ट्रीय स्तर पर कोयला क्षेत्र से संबंधित अतिमहत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता करता है। सीएमपीडीआई भारत सरकार के पक्ष में एक नोडल एजेंसी एवं सीआईएल के अंर्तगत कोयला उत्पादन करने वाली कंपनियों के लिए उनके एक अभिन्न अंग के रूप में घरेलू योजना बनाने तथा मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है।

Leave a Reply

Next Post

शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हो अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेराज्य में इंग्लिश मीडियम स्कूलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 23 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वीकृत किए गए स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं