यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय छात्र को लगी गोली: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 04 मार्च 2022। यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र को कथित तौर पर गोली मार दी गई. केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने गुरुवार को को यह जानकारी दी. यह घटना रूसी गोलाबारी में एक छात्र की मौत के कुछ दिनों बाद हुई है.यूक्रेन में फंसे भारतीयों छात्रों की निकलने कोशिशों के बीच एक छात्र को गोली लग गई है. राजधानी कीव से लौट रहे एक छात्र को गोली लगी और उसे इलाज के लिए आधे रास्ते से वापस कीव ले जाया गया है. पौलेंड में मौजूद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मीडिया से कहा , “आज, हमने रिपोर्टें सुनीं कि कीव छोड़ने वाले एक छात्र को गोली मार दी गई. उसे वापस कीव ले जाया गया. यह सब लड़ाई में हो रहा है” भारत ने चार मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में तैनात किया है, जिससे छात्रों को भारत वापस भेजने में मदद की जा सके. मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों के अधिकारियों के साथ संपर्क साधकर छात्रों को विशेष उड़ानों से भारत भेज रहे हैं. भारत ने यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए मिशन गंगा शुरू किया है।

यूक्रेन जैसा हाल हिंद-प्रशांत में नहीं होने देंगेः क्वॉड एक मार्च को एक भारतीय मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा की यूक्रेन के खारकीव शहर में गोलाबारी में मौत हो गई थी. नवीन अपने और साथी छात्रों के लिए भोजन खरीदने के लिए सुपरमार्केट गए थे. नवीन का शव अब तक भारत नहीं पहुंच पाया है. नवीन के पिता केंद्र सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि उनके बेटे का शव किसी तरह से भारत ला जाए. इससे पहले बुधवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने पर चर्चा की थी. खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों ने बुधवार को शिकायत की थी कि उन्हें निकलने से रोका जा रहा है. कुछ छात्रों का कहना था कि उन्हें ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया गया या फिर उतार दिया गया. कुछ छात्रों ने पिटाई की शिकायत भी की थी. यूक्रेन युद्ध: भारत पर बढ़ रहा रूस से दूरी बनाने का दबाव भारत यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को निकाल रहा है.

Leave a Reply

Next Post

भारत ने सुरक्षा परिषद की बैठक में रखा पक्ष, कहा- अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र में आतंकवाद रोकना जरूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मार्च 2022। अलकायदा की निरंतर उपस्थिति व इस्लामिक स्टेट खोरासन (आईएसआईएल-के) में बढ़ती भर्ती पर गंभीर चिंता जताते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिर जोर दिया कि अफगानिस्तान या क्षेत्र में किसी और जगह आतंक को पनपने न दिया जाए। भारत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं