कोविड, कॉन्फ्लिक्ट, क्लाइमेट तीन बड़ी चुनौतियां, जयशंकर बोले- वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर इनका असर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 नवंबर 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए कोविड, कॉन्फ्लिक्ट और क्लाइमेट (कोरोना, संघर्ष, जलवायु परिवर्तन) को तीन प्रमुख चुनौतियों के रूप में पेश किया है।  अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 के प्री-लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इन तीन चुनौतियों में से प्रत्येक ने खाद्य सुरक्षा को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है। जयशंकर ने कहा कि भारत बाजरे का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। विश्व के बाजरा उत्पादन में लगभग 20 फीसदी भारत की हिस्सेदारी है। 

विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों की शुरुआत खाद्य सुरक्षा से हुई है। इसका मूल विचार यह था कि कैसे अपने स्वयं के लिए भोजन सुरक्षित कर सकते हैं और दूसरों तक यह कैसे पहुंचा सकते हैं। इसीलिए हमने भारतीय बाजरा वर्ष को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का फैसला किया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार भारत एशिया में बाजरे का 80 प्रतिशत उत्पादन करता है। विश्व के बाजारा उत्पादन में देश की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह सदियों से मध्य भारत का प्रमुख मुख्य अनाज रहा है। मंत्रालय का कहना है कि 1965-70 तक बाजरे का भारत की कुल खाद्यान्न सामग्री में 20 प्रतिशत हिस्सा था। यह अब घटकर मात्र 6 प्रतिशत रह गया है।

बाजरे की उपज व मांग बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान भारतीय बाजरा, इसके व्यंजनों और मूल्य वर्धित उत्पादों का विश्व स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

जहरीली शराब से मौत का मामला: उपमुख्यमंत्री चौटाला बोले- शराब से नहीं केमिकल पीने से हुई चार मौतें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 24 नवंबर 2022। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जहरीली शराब से मौत के मामले में बड़ा बयान दिया है। चौटाला ने कहा कि शराब से नहीं केमिकल पीने से चार मौतें हुई हैं। सोनीपत में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यंमत्री ने बताया कि […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए