पीएम मोदी-शाह समेत इन नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, कहा- पवनपुत्र का समर्पण सभी के लिए प्रेरणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अप्रैल 2024। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू महीना चैत्र की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। चैत्र पूर्णिमा के नाम से जाना जाने वाला यह दिन दिन हनुमान जी के जन्म का प्रतीक है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और हनुमान जी की पूजा करते हैं। भक्त संकटमोचन को प्रसन्न करने और उनके साथ गहरा संबंध बनाने के लिए श्रद्धालु हनुमान मंत्रों का जाप करते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि देश के सभी परिवारों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं। पवनपुत्र का समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मैं कामना करता हूं कि उनका आशीर्वाद सभी पर यूं ही बना रहे, विकसित भारत को नई ऊर्जा मिले। जय बजरंगबली।

गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने भी दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी पोस्ट कर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के जीवन में ज्ञान और शक्ति की बढोत्तरी हो। बजरंगबली आप सभी को शक्ति, बुद्धि और विवेक और लंबी उम्र दे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं। पवनपुत्र हनुमान सभी के जीवन में बल, बुद्धि और ज्ञान दें। ऐसी मैं प्रार्थना करता हूं।

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन जाएंगी राष्ट्रपति  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन का दौरा करेंगी। परमार्थ निकेतन अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती और परमार्थ निकेतन अंतरराष्ट्रीय निदेशक पूज्या साध्वी भगवती सरस्वती इस अवसर पर मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही कीर्तन और भजन संध्या पर भी राष्ट्रपति मौजूद रहेंगी। रात में राष्ट्रपति गंगा आरती भी करेंगी।

Leave a Reply

Next Post

तीन से चार दशकों में हिमालय क्षेत्र में मौजूद ग्लेशियर झीलों का आकार बढ़ा, इसरो ने किया दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अप्रैल 2024। हिमालय क्षेत्र में खासतौर पर भारतीय क्षेत्र में ग्लेशियर के पिघलने से बनी झीलों के आकार में पिछले तीन से चार दशकों में महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को 1984 से 2023 तक उपग्रह से ली […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं