KGF Chapter 2 ने पार किया ₹1000 करोड़ का आंकड़ा, फिल्म ने बनाया ये नया रिकॉर्ड!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2022। साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म ‘KGF Chapter 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स से भरी इस फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था और फैंस को लंबे वक्त से इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार था। फिल्म का दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी ज्यादा कामयाब रहा है और फिल्म ने पैन इंडिया जबरदस्त बिजनेस किया है। फिल्म का बिजनेस कमाल का रहा है और अभी भी ये फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है।

देश की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी KGF2

KGF-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बाहुबली-2, दंगल और RRR के बाद चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म के पहले पार्ट में जहां अधिकतर स्टार्स साउथ के ही थे, वहीं सेकेंड पार्ट में संजय दत्त, रवीना टंडन, प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी जैसे बॉलीवुड सितारे भी नजर आए हैं। शनिवार को फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए रमेश बाला ने ट्विटर पर लिखा, ‘KGF Chapter 2 ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।’

इस लिस्ट में शामिल हुई यश की फिल्म

रमेश बाला ने लिखा, ‘दंगल, बाहुबली-2 और RRR के बाद ये चौथी भारतीय फिल्म है जो एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।’ KGF Chapter 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म में 134 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया था। फिल्म KGF Chapter 1 का सीक्वल है और इसमें उन्होंने फिर एक बार रॉकी का रोल प्ले किया है।

1500 करोड़ की तरफ बढ़ रही KGF2

संजय दत्त ने फिल्म में अधीरा का रोल प्ले किया है और अब देखना होगा कि क्या फिल्म 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं। एक तरफ जहां यश की फिल्म KGF बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है वहीं दूसरी तरफ खबर है कि यश ने पान मसाला एड के लिए करोड़ों की डील रिजेक्ट कर दी है। यश ने इस तरह के एड करने से साफ इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

क्विंटन डिकॉक ने दिखाई ऐसी खेलभावना, संदीप शर्मा ने थपथपाई पीठ, हर बल्लेबाज को लेनी चाहिए सीख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 में Lucknow Super Giants के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने खेलभावना की ऐसी मिसाल पेश की है, जिससे हर बल्लेबाज को सीख लेनी चाहिए। डिकॉक की खेलभावना की क्रिकेट फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। […]

You May Like

'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट