विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, दो बड़े सितारे बाहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नयी दिल्ली 13 फरवरी 2022।  वनडे के बाद मेहमान विंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में दो बड़े सितारे केएल राहुल और अक्षर पटेल को नहीं चुना गया है. ये दोनों ही सितारे चोटिल हैं और चोट के कारण ही इन दोनों को सीरीज के लिए नहीं चुना गया. टीम का ऐलान विंडीज टीम के खिलाफ खेले जा रहे तीसरा वनडे खत्म होने से पहले ही कर दिया गया। वैसे जहां तक केएल राहुल की बात है, तो वह विंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान हैमिस्ट्रंग चोट का शिकार हो गए थे. इसी वजह से केएल विंडीज के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे नहीं खेल सके. लेकिन इसके बावजूद सभी उम्मीद कर रहे थे कि वह टी20 सीरीज जरूर खेलेंगे, लेकिन बीसीसीआई ने मेडिकल टीम से बात करने के बाद उन्हें टी20 टीम में न चुनना ही बेहतर समझा।

वहीं, लेफ्टी स्पिनर अक्षर पटेल फिलहाल कोविड-19 से उबरने के बाद पुनर्वास कार्यक्रम से गुजर रहे हैं. अक्षर पटेल जल्द ही अब एनसीए के लिए बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे, जहां वह अपनी चोट का भी इलाज कराएंगे. इन दोनों की जगह सेलेक्टरों ने दीपक हूडा और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह दी है।

भारतीय टी20 टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शारदूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्शल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हूडा

Leave a Reply

Next Post

ओवैसी पर हमला करने वालों को पिस्टल बेचने वाला गिरफ्तार, लाखों में बेची थी पिस्तौल-कारतूस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हापुड़ 13 फरववरी 2022। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमले के आरोपियों को पिस्तौल बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसी बीच, […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग