विधान परिषद चुनाव के लिए सपा ने अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 13 जनवरी 2021। यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टियों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच सपा ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी ने प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री अहमद हसन और प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 

वहीं, भाजपा में भी विधान परिषद उम्मीदवारों के नामों को लेकर मनन-मंथन निर्णायक दौर में पहुंच गया है। 12 सीटों के चुनाव के लिए 50 से अधिक दावेदारों के नाम सामने होने के कारण नेतृत्व किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का फिर से विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है। प्रत्याशियों की घोषणा 14 जनवरी के बाद होने के संकेत हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार शाम प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी की कोर टीम के सदस्यों ने तीन घंटे से ऊपर विचार-विमर्श करके नामों की छंटनी की। लेकिन दावेदारों की सूची काफी बड़ी होने के कारण इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। जहां तक वीआरएस लेने वाले गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा को परिषद भेजे जाने की चर्चाओं का सवाल है तो बैठक में उनके नाम पर भी कोई गंभीर चर्चा होने की जानकारी नहीं है।
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से बढ़ गया है महत्व
चुनावी वर्ष 2022 से ठीक पहले का वर्ष होने के नाते इस साल इन चुनौतियों का राजनीतिक तौर पर न सिर्फ अलग महत्व हो गया है बल्कि भाजपा के राजनीतिक व रणनीतिक कौशल के अलग तरीके से इम्तिहान की भी घड़ी आ गई है।

दरअसल, विधान परिषद की जिन 12 सीटों का चुनाव इस महीने होने जा रहा है उसमें विधायकों के संख्या बल को देखते हुए भाजपा के हिस्से में कम से कम 10 सीटें आने की संभावना दिख रही है।

इसके विपरीत सपा के खाते में काफी कोशिशों और दूसरे दलों से सहयोग लेने के बावजूद ज्यादा से ज्यादा दो सीटें ही जाने के समीकरण दिखाई दे रहे हैं जबकि उसके 6 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सदन में इस समय सपा के 55 सदस्य हैं।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल का ऐलान- केंद्र ने नहीं दी तो हम फ्री में उपलब्ध कराएंगे कोरोना वैक्सीन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जनवरी 2021। देश में 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ पहले चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है।पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जानी है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम लोगों को […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार