नेपाल पीएडीटी की चेतावनी- भारत में किसी को पशुपतिनाथ मंदिर प्रतिरूप बनाने की नहीं अनुमति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 26 नवंबर 2023। नेपाल के ‘पशुपति एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट'(PADT) के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति (मॉडल) भारत में बनाने की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। PADT  का एक बयान मीडिया में आई इन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया है कि काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण उत्तराखंड के एक गांव में किया जा रहा है। सदियों पुराना यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

PADTके कार्यकारी निदेशक डॉ. घनश्याम खातीवाड़ा ने एक बयान में कहा, ‘‘इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि पशुपतिनाथ मंदिर भारत के उत्तराखंड में बनाया जा रहा है और ट्रस्ट का ध्यान इस झूठी खबर की ओर आकर्षित किया गया है।” खातीवाड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम मीडिया के एक धड़े में प्रसारित ऐसी झूठी खबर पर आपत्ति जताते हैं।” काठमांडू के बाहर पूर्वी इलाके में पवित्र बागमती नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल में सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर है।  

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, बारामूला में लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 26 नवंबर 2023। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सेना के जवानों ने बारामूला में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ