COVID-19 के रोकथाम एवं बचाव के लिए क्वॉरेंटाइन में रखे गए एसईसीएल के कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन अवधि का पूर्ण वेतन का होगा भुगतान – हरिद्वार सिंह

indiareporterlive
शेयर करे
कोल इंडिया 22.04.2020 को जारी आदेश।
हरिद्वार सिंह
एटक, केंद्रीय महामंत्री

इंडिया रिपोर्टर लाइव
बिलासपुर 24 अप्रैल 2020। संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने इंडिया रिपोर्टर लाइव को बताया कि COVID-19 कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव के लिए कॉलरी के कई कर्मचारियों को क्वारेंटाइन में रखा गया था। क्वारेंटाइन में रखे कर्मचारियों को क्वारेंटाइन अवधि का पूर्ण वेतन भुगतान करने हेतु लगातार एटक श्रमसंघ द्वारा मांग की जा रही थी।

संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने बताया कि क्वारेंटाइन में रखे कर्मचारियों को क्वारेंटाइन अवधि का पूर्ण वेतन भुगतान करने हेतु सीएमडी एसईसीएल, डीपी एसईसीएल, को दिनांक 04.04.2020 को पत्र क्रमांक 248 के माध्यम से मांग किया गया था। इस पर एसईसीएल बिलासपुर ने यह कहा कि यह नीतिगत मामला है और कोल इंडिया से दिशानिर्देश लिया जाएगा। श्रमसंघ की मांग पर कोल इंडिया से दिशानिर्देश लेने हेतु महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) एसईसीएल बिलासपुर के द्वारा महाप्रबंधक (श्रमशक्ति/औद्योगिक संबंध) कोल इंडिया को दिनांक 7 अप्रैल 2020 को पत्र क्रमांक: 0081 के माध्यम से दिशा निर्देश मांगा गया।

इसके उपरांत संघ द्वारा कोल इंडिया चेयरमैन, निदेशक कार्मिक कोल इंडिया को दिनांक 08.04.2020 को पत्र क्रमांक 250 के माध्यम से क्वारेंटाइन में रखे कर्मचारियों को क्वारेंटाइन अवधि का पूर्ण वेतन भुगतान करने हेतु उचित दिशानिर्देश समस्त कंपनियों को जारी करने का मांग किया गया।

हरिद्वार सिंह, महामंत्री एटक द्वारा 08.04.2020 को कोल इंडिया के चेयरमैन को लिखे गए पत्र।
हरिद्वार सिंह, महामंत्री एटक द्वारा 04.04.2020 को एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक)को लिखे गए पत्र।

अंततः महाप्रबंधक (श्रमशक्ति/औद्योगिक संबंध) कोल इंडिया के द्वारा क्वारेंटाइन में रखे कर्मचारियों को क्वारेंटाइन अवधि का पूर्ण वेतन भुगतान करने हेतु समस्त कंपनियों को दिशानिर्देश दिनांक 22/04/2020 को पत्र क्रमांक:CIL/C-5B/MP&IR/COVID/147 के माध्यम से जारी कर दिया गया है। यह कोयला मजदूरों की बड़ी जीत है।

Leave a Reply

Next Post

एटक के प्रयास से हसदेव क्षेत्र के बिजुरी, बहेराबांध, कुरजा कॉलरी में काम करने वाले लगभग 80 ठेकेदारी मजदूरों का माह जनवरी और फरवरी 2020 के मजदूरी का हुआ भुगतान- कामरेड हरिद्वार सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़)। वर्तमान समय में कोयला खदानों में ठेका मजदूरों की अहम भूमिका है। खदानों में नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ ठेका मजदूर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। कोयला उत्पादन में भी ठेका मजदूर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी […]

You May Like

‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी