क्रूरता से कत्ल! चीखता रहा पूरा परिवार…और वह कुचलता रहा, आठ बार चढ़ाया ट्रैक्टर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भरतपुर 25 अक्टूबर 2023। भरतपुर में बयाना के सदर थाना इलाके के गांव अड्डा में दो पक्षों में जमीन विवाद की रंजिश एक बार फिर हत्या की वजह बन गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने जमीन पर पड़े युवक पर आठ बार आगे-पीछे करके ट्रैक्टर के पहिए चढ़ाए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना से गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक युवक निरपत गुर्जर पुत्र अतर सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस से बयाना सीएचसी भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच पिछले काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। इसमें दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल थीं।

ग्रामीणों के मुताबिक, फायरिंग की आवाज भी आई थी। झगड़े के दौरान निरपत नाम का युवक जमीन पर गिर गया। तभी बहादुर पक्ष के एक युवक ने जमीन पर गिरे पड़े निरपत के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। रोकने के बावजूद आरोपी ट्रैक्टर चालक नहीं रुका और आठ बार जमीन पर गिरे निरपत के ऊपर ट्रैक्टर के पहिए चढ़ाए। इससे निरपत की मौके पर मौत हो गई।

पांच दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
इसी विवाद को लेकर पांच दिन पहले 21 अक्तूबर को भी बहादुर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें बहादुर और उसका छोटा भाई जनक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना को लेकर बहादुर के बेटे दिनेश ने दूसरे पक्ष के अतर सिंह और उसके बेटों निरपत, विनोद, दामोदर और रिश्तेदार ब्रजराज के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया था।

सदर थाना एसएचओ जयप्रकाश परमार ने बताया कि घटना की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जानकारी की जा रही है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बयाना सीएचसी भिजवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मराठा आरक्षण को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, सरकार पर गुमराह करने का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 अक्टूबर 2023। कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण लागू करने के लिए बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को दी गई 40 दिन की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ