Covaxin की तीसरे फेस का ट्रायल शुरू, हरियाणा के मंत्री अनिल विज पर दिया गया डोज

indiareporterlive
शेयर करे

हरियाणा के रोहतक में शुरू हुआ ट्रायल

देश में कुल 25 हजार 800 लोगों पर वैक्सीन का होगा ट्रायल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रोहतक 20 नवंबर 2020। कोरोना से जंग में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का आज से तीसरा ट्रायल शुरु हो गया है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज भी उन वॉलंटियर में शामिल हैं, जिनके ऊपर इस वैक्सीन का ट्रायल हो रहा है। अनिल विज ने कहा था कि तीसरे राउंड में लगभग 26,000 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा. मैंने इसके लिए अपना नाम भी दिया है।

Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक से शुक्रवार हो गया है। मंत्री अनिल विज ने पहला टीका लगवाया है। देश में कुल 25 हजार 800 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल होना है।पीजीआई रोहतक के वाइस चांसलर ने कहा था कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया. पहले 200 वॉलियंटर्स को डोज दी जा रही है।

पीजीआई रोहतक के वाइस चांसलर ने कहा कि वैक्सीन की दो डोज होगी. पहली डोज देने के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। हमें उम्मीद है कि वैक्सीन 90 फीसदी से ज्यादा कारगर होगी।बता दें कि भारत बायोटेक इंडियन कंपनी है जो Covaxin के नाम से कोरोना की वैक्सीन पर काम कर रही है।

अनिल विज ने ख़ुद पर वैक्सीन का परीक्षण करवाया है. हालांकि वो कई बीमारियों से ग्रसित भी हैं और हाल ही में उनका ऑपरेशन भी हुआ था। ट्रायल से पहले उनके तमाम तरह के टेस्ट किए गए. अब आज उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा और इसके रिजल्ट अब आने शुरू हो जाएंगे।

भारत बायोटेक वैक्सीन का निर्माण इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर कर रही है। देश में कुल 25 हजार 800 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल होना है. पीजीआई रोहतक उन तीन सेंटर में से एक है जहां तीसरे फेज में 200 वॉलियंटर्स पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाना है. इस दौरान उनमें एंटीबॉडी की स्थिति का अध्ययन किया जाएगा।  

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के दो मत्स्यकृषकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 21 नवम्बर को विश्व मात्स्यिकी दिवस पर नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

शेयर करेमुख्यमंत्री तथा कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले मत्स्य कृषकों एवं संस्थाओं को दी बधाई और शुभकामनाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 नवम्बर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य के दो मत्स्य कृषकों को मछली पालन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस