पश्चिम एशिया में तनाव: हालात पर भारत की पैनी नजर, ईरान-इस्राइल जैसे देशों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेल अवीव 16 जनवरी 2026। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और जोखिमों को देखते हुए भारत ने ईरान के बाद अब इस्राइल में रहने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। इस्राइल में बढ़ते तनाव और ईरान में प्रदर्शन के बीच भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने, सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। सरकार ने इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया है। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई इस एडवाइजरी में कहा गया है कि इस्राइल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इस्राइली अधिकारियों तथा होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी किए गए सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है। 

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में इमरजेंसी की स्थिति में भारत के एंबेसी की 24×7 हेल्पलाइन से संपर्क करने का नंबर भी दिया गया है। यह चेतावनी तब जारी की गई है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इस्राइल और ईरान के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

ईरान में प्रदर्शन और अमेरिका का रुख
बता दें कि ईरान में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं और अमेरिका ने देश में सैन्य कार्रवाई के विकल्प को पूरी तरह से खारिज नहीं किया है। वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो उनके क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डे वैध निशाने होंगे। इस तनाव के बीच तेल अवीव और इस्राइल के दक्षिणी व मध्य इलाकों में कई जगह सार्वजनिक शरण स्थलों को खोलने के आदेश दिए गए हैं।

ईरान से नागरिकों को निकालने की तैयारी में भारत
एक तरफ जहां इस्राइल को लेकर भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं दूसरी ओर भारत ईरान में अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने की तैयारी भी कर रहा है। बुधवार को भारत के तेहरान स्थित एंबेसी ने भी एक नई एडवाइजरी जारी की। इसमें छात्रों,तीर्थयात्रियों, व्यवसायियों और पर्यटकों सहित इरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अपनी सुरक्षा के लिए उपलब्ध परिवहन साधनों जैसे कमर्शियल फ्लाइट का इस्तेमाल कर देश छोड़ने की चेतावनी दी गई।

भारतीय नागरिकों को दी गई ये चेतावनी
एंबेसी ने कहा कि भारतीय नागरिकों को प्रदर्शन और विरोध स्थलों से दूर रहना चाहिए और स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही सभी नागरिकों से कहा गया है कि वे एंबेसी के संपर्क में रहें और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें। वर्तमान अनुमान के अनुसार, इरान में करीब 10,000 भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें अधिकांश छात्र हैं।

Leave a Reply

Next Post

'ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी', व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 16 जनवरी 2026। ईरान में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए खामेनेई शासन ने दमन के हरसंभव तरीके अपनाए हैं। प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को फांसी दिए जाने की संभावना है। वहीं, हजारों की संख्या में लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। इस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं