दिग्विजय बोले- राम मंदिर के चंदे का इस्तेमाल भाजपा और संघ के कार्यालय बनाने में किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 05 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं। करीब 1000 किलोमीटर की इस यात्रा को उन्होंने ‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ नाम दिया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य धर्म को राजनीति का साधन बनाने और धर्म के नाम पर आर्थिक लाभ लेने वालों के खिलाफ आवाज उठाना है। 80 साल की उम्र में इतनी लंबी पदयात्रा करने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उम्र भले ही 80 साल है, लेकिन वह खुद को 50 साल का महसूस करते हैं। उन्होंने सावरकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इनके कारण सनातन धर्म की मूल भावना को नुकसान पहुंचा है। 

राम मंदिर के चंदे को लेकर क्या कहा?
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के लिए मिले चंदे और उससे जुड़े खर्च को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे का इस्तेमाल भाजपा और संघ के कार्यालय बनाने के साथ चुनावी गतिविधियों में भी किया गया। उन्होंने मंदिर में मिले दान में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि नकद और सोने-चांदी को मिलाकर करीब 200 से 300 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई। उनका यह भी दावा है कि मंदिर से जुड़े आठ महीने के सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया गया। 

1400 करोड़ का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण की लागत को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस निर्माण की लागत करीब 800 करोड़ रुपये बताई गई थी, वह बढ़कर 2200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा उन्होंने 1989 में हुए राम शिला पूजन के दौरान जुटाए गए करीब 1400 करोड़ रुपये और चांदी की ईंटों का हिसाब भी सार्वजनिक करने की मांग की। 

भाजपा का पलटवार- आरोपों के सबूत दें
दिग्विजय सिंह के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर जैसे आस्था से जुड़े विषय पर इस तरह के बयान देने को करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। सारंग ने कहा कि इतने गंभीर आरोप बिना तथ्य और प्रमाण के नहीं लगाए जाने चाहिए। यदि दिग्विजय सिंह के पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना प्रमाण धार्मिक भावनाएं भड़काने और समाज में भ्रम फैलाने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम

शेयर करेदो दिन पूर्वी एमपी में बारिश के आसार, रातें ठंडी, दिन में तेज धूप से गर्मी इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 05 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के साथ मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट से ठंडक बढ़ रही […]

You May Like

 मातम में बदलीं शादी की खुशियां....|....माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क में खुला बीजापुर का 24वां थाना....|....गोदनामे से संपत्ति पर मालिकाना हक तय नहीं....|.... बस्तर के जंगलों में माओवादियों का हथियारों का जखीरा मिला....|....अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण....|....35 लाख विद्यार्थियों को राहत, डिजीलॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट-डिग्री....|....अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी....|....रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल....|.... पैट कमिंस को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साथ....|....'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ